अगर आप Airtel ग्राहक हैं और अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं तो कंपनी बहुत से विकल्प देती है।
Photo Credit: Pexels/Shantanu Kumar
Airtel के ₹349 वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा दिया जाता है।
अगर आप Airtel ग्राहक हैं और अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं तो कंपनी बहुत से विकल्प देती है। आज हम आपको शुरुआती प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिनमें अनलिमिटेड सुविधाएं मिलती हैं। इन प्लान की शुरुआत ₹299 से होती है और उसके बाद ₹319, ₹349 और ₹399 वाला प्लान आता है। इन प्लान में डेली हाई स्पीड डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 मैसेज मिलते हैं। आइए Airtel के इन प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Airtel का ₹299 वाला रिचार्ज प्लान
Airtel के ₹299 वाले रिचार्ज प्लान में डेली 1GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी मिलती है। इसके साथ ही इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। वहीं फ्री कॉलर ट्यून और Perplexity Pro AI का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Airtel का ₹319 वाला रिचार्ज प्लान
Airtel के ₹349 वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा दिया जाता है, जिसमें अनलिमिटेड डाटा मिलता है। यह प्लान डेली 100 मैसेज प्रदान करता है। इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है। अन्य फायदों मेंइस प्लान में Apple Music, 30 दिनों के लिए फ्री एयरटेल हैलोट्यून्स, 30GB क्लाउड स्टोरेज के साथ Google One और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium शामिल हैं।
Airtel का ₹349 वाला रिचार्ज प्लान
Airtel के ₹349 वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा दिया जाता है, जिसमें अनलिमिटेड डाटा मिलता है। यह प्लान डेली 100 मैसेज प्रदान करता है। इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों तक की है। सब्सक्राइबर 6 महीने के लिए फ्री Apple Music सब्सक्रिप्शन, फ्री एयरटेल हैलोट्यून्स और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का लाभ भी ले सकते हैं।
Airtel का ₹399 वाला रिचार्ज प्लान
Airtel के ₹399 वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा की सुविधा मिलती है, जो कि अनलिमिटेड 5G डाटा होता है। इस प्लान में प्रतिदिन 100 मैसेज दिए जाते हैं। वैधता की बात करें तो यह प्लान 28 दिनों तक चलता है। ओटीटी बेनिफिट्स के तौर पर यह प्लान 28 दिनों का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन देता है। अन्य फायदों में फ्री एयरटेल हैलोट्यून्स और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का लाभ भी ले सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत