एयरटेल, रिलायंस जियो सहित टेलीकॉम कंपनियों के सिर्फ कॉल्स, SMS प्लान की होगी स्क्रूटनी

भारती एयरटेल ने 499 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। इसमें अनलिमिटेड कॉल्स और 900 SMS के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जनवरी 2025 14:47 IST
ख़ास बातें
  • ये प्रीपेड टैरिफ प्लान उन कस्टमर्स के लिए हैं जिन्हें डेटा नहीं चाहिए
  • इन टैरिफ प्लान के लॉन्च के सात दिनों के अंदर TRAI को रिपोर्ट देनी होगी
  • भारती एयरटेल ने 499 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है

TRAI ने कहा है कि इन टैरिफ प्लान के लॉन्च के सात दिनों के अंदर इनकी रिपोर्ट देनी होगी

टेलीकॉम कंपनियों ने केवल कॉल्स और SMS के लिए टैरिफ प्लान लॉन्च किए हैं। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के रूल का पालन करने के लिए ये प्लान उपलब्ध कराए गए हैं। TRAI ने कहा है कि इन टैरिफ प्लान के लॉन्च के सात दिनों के अंदर इनकी रिपोर्ट देनी होगी। 

पिछले वर्ष के अंत में TRAI के एक निर्देश के बाद ये टैरिफ प्लान लॉन्च किए गए हैं। टेलीकॉम कंपनियों को TRAI इन प्लान को पेश करने के लिए एक महीने की समयसीमा दी थी। ये प्रीपेड टैरिफ प्लान उन कस्टमर्स के लिए हैं जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है। भारती एयरटेल ने 499 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। इसमें अनलिमिटेड कॉल्स और 900  SMS के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। कंपनी ने इसके अलावा 1,959 रुपये का प्लान पेश किया है। इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 3,600 मिलेंगे। रिलायंस जियो ने 458 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 1,000 SMS के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी होगी। कंपनी ने इसके अलावा 1,958 रुपये का प्लान उपलब्ध कराया है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 3,600 SMS के साथ 365 दिनों की वैलिडिटी होगा। 
Advertisement

पिछले कुछ वर्षों से वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही Vodafone Idea के 1,460 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS के साथ 270 दिनों की वैलिडिटी होगी। TRAI ने संशोधित टेलीकॉम कंज्यूमर्स प्रोटेक्शन रेगुलेशंस में कहा था, "सर्विस प्रोवाइडर को वॉयस कॉल्स और SMS के लिए न्यूनतम एक स्पेशल टैरिफ वाउचर की पेशकश करनी होगी, जिसकी वैधता की अवधि 365 दिन से अधिक नहीं होगी।" इससे उन यूजर्स को फायदा होगा जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते। इसके साथ ही TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को किसी भी वैल्यू के रिचार्ज वाउचर उपलब्ध कराने की अनुमति भी दी है। हालांकि, इन कंपनियों को कम से कम 10 रुपये का रिचार्ज कूपन जारी करना होगा। 

स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या से निपटने के लिए भी टेलीकॉम रेगुलेटर ने कुछ उपाय किए हैं। इस समस्या पर लगाम लगाने में नाकाम होने पर TRAI ने बड़ी टेलीकॉम कंपनियों पर जुर्माना भी लगाया था।  इससे पहले भी टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशंस (TCCCPR) के तहत इन कंपनियों पर जुर्माना लग चुका है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.