• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio, Airtel का दबदबा! 40.8 लाख ग्राहकों को जोड़ा अपने साथ, Voda Idea ने 12.12 लाख यूजर्स गंवाए

Jio, Airtel का दबदबा! 40.8 लाख ग्राहकों को जोड़ा अपने साथ, Voda-Idea ने 12.12 लाख यूजर्स गंवाए

Jio और Airtel ने लगभग 40.8 लाख नए सब्‍सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ा है। वहीं, Vodafone Idea (Vi) और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहक गंवाए हैं।

Jio, Airtel का दबदबा! 40.8 लाख ग्राहकों को जोड़ा अपने साथ, Voda-Idea ने 12.12 लाख यूजर्स गंवाए

रिलायंस जियो के सब्‍सक्राइबर्स की संख्‍या मार्च में बढ़कर 43.02 करोड़ हो गई।

ख़ास बातें
  • ट्राई ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है
  • मार्च 2023 में टेलीकॉम कंपनियों की परफॉर्मेंस के बारे में बताया गया
  • जियो और एयरटेल हैं देश की टॉप टेलीकॉम कंपनियां
विज्ञापन
देश के टेलीकॉम सेक्‍टर में इस वक्‍त दो कंपनियों ‘रिलायंस जियो' (Reliance Jio) और ‘भारती एयरटेल' (Bharti Airtel) का दबदबा है। आंकड़े भी इसकी गवाही दे रहे हैं। टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है। इसमें मार्च 2023 में टेलीकॉम कंपनियों की परफॉर्मेंस के बारे में बताया गया है। आंकड़ों के अनुसार, Jio और Airtel ने लगभग 40.8 लाख नए सब्‍सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ा है। वहीं, Vodafone Idea (Vi) और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहक गंवाए हैं। 

Reliance Jio ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है। कंपनी ने 30 लाख 50 हजार 767 नए सब्सक्राइबर मार्च महीने में जोड़े। फरवरी में उसके कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या 42.71 करोड़ थी, जो मार्च में बढ़कर 43.02 करोड़ हो गई। सुनील भारती मित्तल के नेतृत्व वाली Bharti Airtel ने भी सब्सक्राइबर्स की संख्‍या में इजाफा दर्ज किया है। मार्च महीने में कंपनी ने 10 लाख 37 हजार 802 नए सब्सक्राइबर्स जोड़े। एयरटेल के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या अब 37.09 करोड़ पर पहुंच गई है, जो फरवरी महीने में 36.98 करोड़ पर थी। 

Vodafone Idea को एक बार फ‍िर से झटका लगा है। कंपनी ने 12 लाख 12 हजार 255 ग्राहक गंवा दिए है। फरवरी महीने में भी कंपनी ने अपने 20 लाख ग्राहक खो दिए थे। Vodafone Idea के कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या मार्च महीने में 23.67 करोड़ पर आ गई है, जो फरवरी में 23.79 करोड़ थी। 

वहीं बात करें बीएसएनएल की, तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने 5 लाख 19 हजार 8 सब्‍सक्राइबर्स गंवाए हैं। फरवरी में बीएसएनएल के सब्‍सक्राइबर्स की संख्‍या 10.40 करोड़ थी, जो मार्च महीने में 10.35 करोड़ रह गई। ट्राई की रिपोर्ट से पता चलता है कि एमटीएनएल (MTNL) भी अपने ग्राहक गंवा रही है। मार्च महीने में उसने 4 लाख 2 हजार 693 ग्राहक गंवा दिए। एमटीएनएल के पास अब 2.3 करोड़ सब्‍सक्राइबर्स बचे हैं। देश में अब कुल 114 करोड़ 39 लाख 27 हजार 943 वायरलेस सब्सक्राइबर्स हैं, जो फरवरी महीने के मुकाबले 19 लाख 63 हजार 374 यूजर्स ज्‍यादा हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »