टेलीनॉर वित्त वर्ष के आखिर तक लॉन्च करेगी 4जी सेवाएं

टेलीनॉर वित्त वर्ष के आखिर तक लॉन्च करेगी 4जी सेवाएं
विज्ञापन
दूरसंचार कंपनी टेलीनॉर इंडिया को उम्मीद है कि छह सर्किलों में उसका 4जी नेटवर्क इस वित्त वर्ष के आखिर तक तैयार हो जाएगा।

टेलीनॉर इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी शरद मेहरोत्रा ने एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम अब तक 7,000 मोबाइल टावर की अदला-बदली कर ली है। वे एलटीई सक्षम हैं। इस बदलाव के साथ हमने वाराणसी में एलटीई की पेशकश शुरू कर दी है। हमें उम्मीद है कि पूरा नेटवर्क चालू वित्त वर्ष के अंत तक इसके लिए तैयार हो जाएगा।’’


कंपनी ने चीन की दूरसंचार उपकरण कंपनी हुआवेई को अपने सभी छह दूरसंचार सर्कल में 25,000 मोबाइल बेस स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए 1,240 करोड़ रपए का अनुबंध सौंपा है।

टेलीनॉर फिलहाल उत्तरप्रदेश (पश्चिम), उत्तरप्रदेश (पूर्व), बिहार (झारखंड समेत), आंध्रप्रदेश (तेलंगाना समेत), महाराष्ट्र और गुजरात में मोबाइल सेवा प्रदान करती है।

इन सर्कल में कुल मिलाकर भारत की 50 प्रतिशत आबादी रहती है।

कंपनी के पास असम में भी परिचालन का परमिट है लेकिन अभी इसने वहां सेवा नहीं शुरू की है।

मेहरोत्रा ने कहा कि 30 प्रतिशत टेलीनॉर उपभोक्ता इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं जबकि शेष कॉल के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 4G, Telecom, Telenor

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  2. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  
  4. दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं! Haier का टावर AC लॉन्च, EMI ₹1994 से शुरू
  5. WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
  6. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
  7. Vivo X Fold 6 के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Bitcoin का प्राइस चढ़ा, ईरान के साथ डील की संभावना का असर 
  9. JBL ने लॉन्च किए नए साउंडबार, सिनेमा जैसा अनुभव अब घर पर मिलेगा, जानें खासियतें
  10. Dell XPS 14, XPS 16 लैपटॉप 32GB RAM के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »