• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • UPI यूजर्स हो जाएं अलर्ट! बैलेंस चेक और ऑटोपे पर लिमिट, फुल लिस्ट यहां पढ़ें

UPI यूजर्स हो जाएं अलर्ट! बैलेंस चेक और ऑटोपे पर लिमिट, फुल लिस्ट यहां पढ़ें

UPI New Rules and Changes 2025: सबसे बड़ा बदलाव यही है कि अब हर UPI ऐप पर एक यूजर रोजाना सिर्फ 50 बार ही बैलेंस चेक कर सकता है।

UPI यूजर्स हो जाएं अलर्ट! बैलेंस चेक और ऑटोपे पर लिमिट, फुल लिस्ट यहां पढ़ें

Photo Credit: Unsplash

अब जब भी आप कोई UPI पेमेंट करेंगे, तो सक्सेसफुल ट्रांजैक्शन के साथ ही आपका बैलेंस भी शो होगा

ख़ास बातें
  • अब हर ऐप से सिर्फ 50 बार ही बैलेंस चेक कर सकेंगे रोज
  • Autopay ट्रांजैक्शन अब सिर्फ नॉन-पीक टाइम में होंगे
  • बैंक अकाउंट लिस्टिंग लिमिट 25 बार प्रति दिन रखी गई है
विज्ञापन

UPI New Rules and Changes 2025: अगर आप भी दिन में कई बार UPI से बैलेंस चेक करने की आदत रखते हैं, तो अब जरा संभल जाइए। 1 अगस्त 2025 से देशभर में नए UPI नियम लागू हो चुके हैं, जो खासतौर से सिस्टम को ओवरलोड होने से बचाने और ट्रांजैक्शन को और भरोसेमंद बनाने के लिए लाए गए हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की तरफ से मई में इन गाइडलाइंस को नोटिफाई किया गया था और सभी बैंकों, ऐप्स और PSPs को 31 जुलाई तक इन बदलावों को लागू करने का समय दिया गया था। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि क्या बदलाव होने जा रहे हैं।

UPI New Rules and Changes 2025

सबसे बड़ा बदलाव यही है कि अब हर UPI ऐप पर एक यूजर रोजाना सिर्फ 50 बार ही बैलेंस चेक कर सकता है। और ये रिक्वेस्ट भी खुद यूजर को ही करनी होगी, ऐप खुद से बैलेंस चेक नहीं कर सकेगा। इतना ही नहीं, ऐप को अब ऐसा सिस्टम भी तैयार करना होगा कि ट्रैफिक ज्यादा होने पर ये बैलेंस चेकिंग प्रोसेस स्लो कर सके या रोक सके, ताकि सिस्टम पर ज्यादा लोड न पड़े।

इसके अलावा अब जब भी आप कोई UPI पेमेंट करेंगे, तो सक्सेसफुल ट्रांजैक्शन के साथ ही आपका बैलेंस भी शो होगा, जिससे अलग से बैलेंस चेक करने की जरूरत कम पड़ेगी और सिस्टम पर भी बोझ घटेगा। यानी UPI यूजर एक्सपीरियंस अब थोड़ा ज्यादा स्मार्ट और हल्का हो जाएगा।

NPCI ने एक और बदलाव किया है, जो है ‘List Account API' के जरिए अब कोई यूजर रोजाना एक ऐप से सिर्फ 25 बार ही अपने लिंक्ड बैंक अकाउंट्स की डिटेल्स देख सकेगा। और ये रिक्वेस्ट तभी की जा सकेगी जब यूजर ऐप में बैंक सेलेक्ट कर चुका हो। अगर दोबारा ट्राय करना हो, तो भी यूजर की एक्सप्लिसिट परमिशन जरूरी होगी।

UPI Autopay सिस्टम में भी अब बदलाव आ गया है। अब किसी भी ऑटोपे ट्रांजैक्शन को पीक ऑवर्स (10am-1pm और 5pm-9:30pm) में प्रोसेस नहीं किया जाएगा। हर ऑटोपे ट्रांजैक्शन को अब एक बार प्रोसेस करने की कोशिश मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा 3 बार री-ट्राय करने की इजाजत होगी, यानी एक ऑटोपे रिक्वेस्ट को चार बार से ज्यादा सिस्टम ट्राय नहीं करेगा।

NPCI ने साफ कर दिया है कि जो भी बैंक या ऐप्स इन नियमों को फॉलो नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें API ब्लॉक करना, फाइन लगाना या नए कस्टमर्स को जोड़ने से रोकने जैसे एक्शन शामिल हैं।

नए UPI नियम कब से लागू हुए हैं?

ये सभी नियम 1 अगस्त 2025 से लागू हो चुके हैं। NPCI ने बैंकों और ऐप्स को 31 जुलाई तक का समय दिया था इन बदलावों को लागू करने के लिए।

क्या अब मैं अनलिमिटेड बार बैलेंस चेक नहीं कर सकता?

नहीं। अब हर UPI ऐप पर एक दिन में अधिकतम 50 बैलेंस चेक रिक्वेस्ट की जा सकती हैं। ये रिक्वेस्ट सिर्फ यूजर द्वारा शुरू की जानी चाहिए, ऐप ऑटोमैटिकली नहीं भेज सकता।

Autopay को लेकर क्या बदलाव हुआ है?

अब Autopay ट्रांजैक्शन्स केवल नॉन-पीक ऑवर्स (10am-1pm और 5pm-9:30pm के अलावा) में ही प्रोसेस किए जाएंगे, जिससे सिस्टम पर लोड कम रहे।

क्या बैंक अकाउंट जोड़ते समय भी लिमिट है?

हां, "List Account" API कॉल भी अब 25 रिक्वेस्ट/दिन पर सीमित हो गई है, वो भी सिर्फ तब जब यूजर खुद बैंक सेलेक्ट करे। री-ट्राई के लिए भी यूजर की मंजूरी जरूरी है।

क्या इन नियमों को न मानने पर कोई जुर्माना है?

हां। NPCI ने कहा है कि अगर कोई बैंक या ऐप नियम नहीं मानता तो उस पर API एक्सेस रोकने से लेकर फाइन और नए कस्टमर ऑनबोर्डिंग पर रोक लगाई जा सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UPI, UPI Payments, UPI Rules, UPI Rules 2025, New UPI Rules
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »