टेलीनॉर को कारोबार में भारी नुकसान, भारत से निकलने का दिया संकेत

टेलीनॉर को कारोबार में भारी नुकसान, भारत से निकलने का दिया संकेत
विज्ञापन
नॉर्वे की दूरसंचार कंपनी टेलीनॉर को अपने भारतीय परिचालन में 310 करोड़ क्रोन या 2,530 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है और उसने बुधवार को भारतीय बाजार से हटने का संकेत दिया। कंपनी के इस तरह के कदम का असर देश में उसके लगभग 6000 कर्मचारियों पर पड़ेगा।

नॉर्वे में वित्तीय परिणामों की घोषणा करते हुए टेलीनॉर ने संकेत दिया है कि यदि वह आगे उचित कीमत पर स्पेक्ट्रम हासिल करने में विफल रही तो उसे भारत से निकलना पड़ सकता है।

हालांकि, इसके साथ टेलीनॉर भारत में अपनी 4जी की पहुंच का विस्तार करना चाहती है। कंपनी ने कहा कि वह इस द्रुत गति के मोबाइल खंड के लिए सबसे कम दरों की पेशकश करेगी। कंपनी ने कहा कि वह अपने ब्रांड अभियान सबसे सस्ता के तहत सबसे सस्ती सेवा प्रदान करेगी।

कंपनी के वित्तीय नतीजों की नॉर्वे में घोषणा करते हुए टेलीनॉर के वैश्विक मुख्य कार्यकारी सिग्वे ब्रेके ने कहा कि भारत में लंबे समय तक टिकना इस बात पर निर्भर करेगा कि हम अतिरिक्त स्पेक्ट्रम हासिल कर पाते हैं या नहीं। हम बढ़ते डेटा बाजार में मौजूदा स्पेक्ट्रम पोर्टफोलियो के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि कंपनी ऐसा हल चाहती है जिससे वह उचित मूल्य पर स्पेक्ट्रम हासिल कर सके।

टेलीनॉर भारत देश में 22 में से छह सर्किलों में सीडीएमए आधारित सेवाएं देती है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 700 मेगाहर्ट्ज़ बैंड में 11,485 करोड़ रुपये आधार मूल्य की सिफारिश की है जो किसी भी स्पेक्ट्रम बैंड में आज तक का सबसे उंचा आधार मूल्य है।



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , telenor, telecom

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »