टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या 1.2 अरब से ज्यादा, BSNL ने गंवाए 12 लाख से ज्यादा यूजर्स

Reliance Jio की वायरलेस सेगमेंट में ग्रोथ जारी है। कंपनी ने अप्रैल में 26.8 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जून 2024 15:23 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio की वायरलेस सेगमेंट में ग्रोथ जारी है
  • Bharti Airtel ने अप्रैल में लगभग 7,52,000 नए सब्सक्राइबर्स हासिल किए हैं
  • पिछले वित्त वर्ष में BSNL का नेट लॉस घटकर 5,367 करोड़ रुपये का रहा है

वायरलाइन सेगमेंट में सब्सक्राइबर्स की संख्या अप्रैल में बढ़कर लगभग 3.42 करोड़ पर पहुंच गई

देश में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या अप्रैल में 1.2 अरब से ज्यादा हो गई। यह दूसरी बार है कि जब टेलीकॉम सब्सक्राइबर बेस 1.2 अरब से ज्यादा हुआ है। यह जुलाई 2017 में रिकॉर्ड 1.21 अरब पर पहुंचा था। Reliance Jio की वायरलेस सेगमेंट में ग्रोथ जारी है। कंपनी ने अप्रैल में 26.8 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। इसके साथ रिलायंस जियो के कुल सब्सक्राइबर्स 47.24 करोड़ हो गए हैं। 

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के डेटा के अनुसार, Bharti Airtel ने अप्रैल में लगभग 7,52,000 नए सब्सक्राइबर्स हासिल किए हैं। इस दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी के सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या लगभग 26.75 करोड़ हो गई है। हालांकि, सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को 12 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। इसके अलावा अप्रैल में Vodafone Idea के सब्सक्राइबर्स में लगभग 7,35,000 की कमी हुई है। 

वायरलाइन सेगमेंट में सब्सक्राइबर्स की संख्या अप्रैल में बढ़कर लगभग 3.42 करोड़ पर पहुंच गई। इस सेगमेंट में भी रिलायंस जियो को सबसे अधिक लगभग 3.6 लाख नए कस्टमर्स मिले हैं। BSNL का पिछले वित्त वर्ष में नेट लॉस घटकर 5,367 करोड़ रुपये का रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का नेट लॉस 8,161 करोड़ रुपये का था। इसका लॉस घटने के पीछे खर्चों में कमी और नॉन-ऑपरेटिंग इनकम में बढ़ोतरी जैसे कारण हैं। 

पिछले वित्त वर्ष में BSNL का ऑपरेशंस से रेवेन्यू मामूली बढ़कर 19,343.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, यह केंद्र सरकार की ओर से तय किए गए 20,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य से कम रहा है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का सेल्युलर सर्विसेज और एंटरप्राइज सेगमेंट से रेवेन्यू घटा है। इसके खर्च लगभग 2.5 प्रतिशत घटकर 26,683 करोड़ रुपये के रहे। हालांकि, कंपनी की एंप्लॉयी कॉस्ट 4.4 प्रतिशत बढ़कर 8,034 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। हाल ही में BSNL ने BharatNet प्रोजेक्ट के तीसरे फेज के लिए लगभग 65,000 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था। BSNL को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। यह अपनी 4G सर्विस लॉन्च कर रही है। भारती एयरटेल और रिलायंस जियो जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने देश भर में अपना 5G नेटवर्क शुरू कर दिया है। इससे इन कंपनियों के सब्सक्राइबर्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.