राज्य सरकारों को DoT से मिली BSNL की सर्विस का इस्तेमाल करने की सलाह

टेलीकॉम कंपनियों के एंटरप्राइज रेवेन्यू में सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स से मिलने वाली रकम की बड़ी हिस्सेदारी होती है

राज्य सरकारों को DoT से मिली BSNL की सर्विस का इस्तेमाल करने की सलाह

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के विपरीत BSNL का 4G नेटवर्क पूरे देश में मौजूद नहीं है

ख़ास बातें
  • BSNL का 4G नेटवर्क पूरे देश में मौजूद नहीं है
  • बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में है
  • पिछले वित्त वर्ष में BSNL को लगभग 2,247 करोड़ रुपये का लॉस हुआ है
विज्ञापन
टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) ने राज्य सरकारों से डेटा सिक्योरिटी की जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की सर्विस का इस्तेमाल करने का निवेदन किया है। टेलीकॉम कंपनियों के एंटरप्राइज रेवेन्यू में सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स से मिलने वाली रकम की बड़ी हिस्सेदारी होती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस पत्र में राज्य सरकारों को BSNL के साथ ही महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) की टेलीकॉम सर्विस का भी इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। हालांकि, Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के विपरीत BSNL का 4G नेटवर्क पूरे देश में मौजूद नहीं है। बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क भी देश के बड़े हिस्से में शुरू हो चुका है। 

टेलीकॉम इंडस्ट्री से जुड़े एग्जिक्यूटिव्स का कहना है कि सरकार की ओर से प्रोजेक्ट के आधार पर सरकारी टेलीकॉम कंपनियों की सर्विसेज का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया जाता रहा है। हालांकि, इस तरह का निर्देश पहली बार दिया गया है। DoT के सेक्रेटरी, Neeraj Mittal की ओर से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को अप्रैल में लिखे गए इस पत्र में कहा गया है, "टेलीकॉम सेक्टर में BSNL और MTNL की प्रतिस्पर्धी ताकत बढ़ रही है और केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से पहले लिए गए फैसले के संदर्भ में आपसे राज्य सरकार के सभी डिपार्टमेंट्स, एजेंसियों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और लीज्ड लाइन की जरूरतों के लिए BSN और MTNL की सर्विसेज का इस्तेमाल करने पर विचार करने का निवेदन किया जाता है।" 

पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में BSNL ने लगभग 280 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यह 18 वर्ष बाद पहली बार है कि जब BSNL ने लगातार दो तिमाहियों में प्रॉफिट हासिल किया है। कंपनी को 4G सर्विस से मोबाइल सेगमेंट में रेवेन्यू बढ़ाने में सहायता मिली है। पिछले वित्त वर्ष में इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी को लगभग 2,247 करोड़ रुपये का लॉस हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी के लगभग 5,370 करोड़ रुपये के नुकसान से यह 58 प्रतिशत कम है। BSNL ने पिछले वित्त वर्ष में अपना सबसे अधिक कैपिटल एक्सपेंडिचर किया है। कंपनी के इबिट्डा मार्जिन में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू लगभग 7.8 प्रतिशत बढ़कर लगभग 20,841 करोड़ रुपये का है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  7. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  8. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  9. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  10. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »