Starlink सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्शन के लिए लगेगी स्पेशल किट. जानें कितना होगा खर्चा?

भारत में Starlink की यह सर्विस खासतौर पर उन इलाकों के लिए लॉन्च की जा सकती है, जहां अभी तक 5G, 4G या फाइबर ब्रॉडबैंड जैसी सर्विसेस नहीं पहुंच पाई हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जून 2025 16:08 IST
ख़ास बातें
  • Starlink सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्शन के लिए पहले एक किट खरीदनी पड़ सकती है
  • इस कीमत की अन्य मार्केट्स में कीमत 30-36 हजार रुपये है
  • हालिया रिपोर्ट का कहना है कि इस सर्विस का शुरुआती प्लान 10 डॉलर का होगा

Starlink सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्शन किट में चार इक्विपमेंट्स शामिल हैं

Photo Credit: SpaceX

भारत में Elon Musk की कंपनी Starlink को सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए लाइसेंस मिल चुका है और अब इसके कमर्शियल लॉन्च की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। Starlink का दावा है कि वह देश के दूर-दराज और नेटवर्क से कटे इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाएगा, वो भी बिना किसी मोबाइल टावर या फाइबर लाइन के। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, Starlink इंडिया में 10 USD, यानी करीब 850 रुपये मासिक कीमत वाला एक बेसिक इंटरनेट प्लान ऑफर करने की तैयारी में है, लेकिन इस प्लान से पहले यूजर्स को एक बार में मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है, जो Starlink की इंटरनेट किट के लिए ली जाएगी, जिसमें सैटेलाइट डिश, राउटर, केबल्स और बाकी जरूरी इक्विपमेंट शामिल होंगे।
 

What is the cost of a Starlink connection?

Starlink द्वारा दिया जाने वाला इंटरनेट कनेक्शन भले ही सैटेलाइट के जरिए आता हो, लेकिन इसे डिवाइस तक पहुंचाने का काम कई अन्य टूल्स व इक्विपमेंट्स का होता है और असली कीमत इन्हीं की होती है। जिस तरह फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए एक राउटर लगता है और इसी के लिए यूजर्स को कुछ इंस्टॉलेशन फीस अदा करनी होती है। ठीक इसी तरह Starlink सैटेलाइट इंटनेट सर्विस के लिए भी इंस्टॉलेशन किट की जरूरत होती है।
Advertisement

यदि Starlink की अन्य देशों के लिए लाइव वेबसाइट पर मौजूद डिटेल्स को देखा जाए, तो ये इंटरनेट किट कुछ हद तक DIY यानी 'डू इट योरसेल्फ' किट होती है, जिसे कोई भी यूजर खुद इंस्टॉल कर सकता है। इसके लिए आपको किसी स्पेशल इंजीनियर या टेक्नीशियन की जरूरत नहीं होती। इस किट में एक सैटेलाइट डिश, एक पावर एडेप्टर, एक Starlink राउटर, एक 15 मीटर की Starlink केबल और एक AC केबल शामिल होती है। ये सभी चीजें मिलकर सैटेलाइट से इंटरनेट सिग्नल लेकर आपके घर में Wi-Fi नेटवर्क बनाने का काम करती हैं।

भारत में Starlink की यह सर्विस खासतौर पर उन इलाकों के लिए लॉन्च की जा सकती है, जहां अभी तक 5G, 4G या फाइबर ब्रॉडबैंड जैसी सर्विसेस नहीं पहुंच पाई हैं। ऐसे रिमोट और ग्रामीण इलाकों में जहां मोबाइल नेटवर्क भी कमजोर रहता है, वहां Starlink का सेटअप एक ऑप्शन के तौर पर सामने आ सकता है। हालांकि इसकी शुरुआती कीमत कई यूजर्स के लिए थोड़ी भारी हो सकती है। विदेशी मार्केट्स की बात करें तो अमेरिका में यह किट $349 की आती है, जो मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से भारत में करीब 30,000 रुपये के आसपास बैठती है। वहीं कुछ देशों में यह आंकड़ा भारतीय करेंसी में 36,000 रुपये तक जाता है।
Advertisement

अभी कंपनी ने भारत के लिए प्लान्स भी जारी नहीं किए हैं। हालांकि, कुछ समय पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शुरुआत में यूजर्स को लुभाने के लिए बेसिक सर्विस की कीमत 10 डॉलर प्रति माह रखी जा सकती है। हालांकि, उस समय भी इंस्टॉलेशन चार्ज अलग से देना पड़ सकता है। यानी पहली बार Starlink यूज करने के लिए एकमुश्त इनवेस्टमेंट जरूरी है, उसके बाद ही मासिक प्लान लागू होगा।

DoT से लाइसेंस मिलने के बाद Starlink अब भारत में ट्रायल स्पेक्ट्रम के लिए आवेदन करेगी और इसके बाद यूजर टर्मिनल इंस्टॉल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। कंपनी का प्लान है कि वह अगले कुछ महीनों में रूरल एरिया में फोकस करते हुए अपनी सर्विस रोलआउट करे, जिससे उन इलाकों में इंटरनेट की कनेक्टिविटी बढ़ाई जा सके जहां अभी तक किसी भी नेटवर्क की पहुंच नहीं है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  2. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  3. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  4. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  5. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  6. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  7. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  8. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  9. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  10. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.