• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की कीमत होगी 840 रुपये से भी कम? Airtel, Jio की बढ़ेगी टेंशन!

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की कीमत होगी 840 रुपये से भी कम? Airtel, Jio की बढ़ेगी टेंशन!

Starlink एलन मस्क की SpaceX द्वारा शुरू की गई सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है।

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की कीमत होगी 840 रुपये से भी कम? Airtel, Jio की बढ़ेगी टेंशन!

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • Starlink की इंटरनेट सर्विस 840 रुपये प्रति माह से शुरू हो सकती है
  • Starlink एलन मस्क की SpaceX द्वारा शुरू की गई सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है
  • यह प्राइसिंग "प्रमोशनल" होगी, यानी शुरुआती कुछ महीनों के लिए रखी जाएगी
विज्ञापन
भारत में सैटेलाइट इंटरनेट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही देश में लॉन्च होने वाली Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा अपने अनलिमिटेड डेटा प्लान्स की शुरुआती कीमत 10 डॉलर (करीब 840 रुपये) प्रति माह से भी कम रख सकती है। यानी ग्रामीण और रिमोट इलाकों में जहां अब तक इंटरनेट पहुंचना मुश्किल था, वहां भी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी 1,000 रुपये से कम में उपलब्ध हो सकती है। यह कीमत कथित तौर पर शुरुआती यूजर्स को आकर्षित करने के लिए तय की गई है, ताकि कंपनियां 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर बेस बना सकें।

ET की रिपोर्ट में बताया गया है कि Starlink की इंटरनेट सर्विस 840 रुपये प्रति माह से शुरू हो सकती है। Starlink एलन मस्क की SpaceX द्वारा शुरू की गई सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह प्राइसिंग "प्रमोशनल" होगी, यानी शुरुआती कुछ महीनों के लिए रखी जा सकती है, जिसके बाद इसमें बदलाव संभव है। फिलहाल भारत में Starlink, OneWeb और Amazon की Kuiper जैसी कंपनियां सैटेलाइट इंटरनेट लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें से कुछ का फोकस डायरेक्ट-टू-होम कनेक्टिविटी पर है, जबकि कुछ सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ पार्टनरशिप मॉडल में काम कर सकती हैं।

हालांकि इंटरनेट प्लान्स सस्ते हो सकते हैं, लेकिन यूजर को एक बार की हार्डवेयर कॉस्ट जरूर देनी होगी। Starlink का टर्मिनल और डिश सेटअप इंटरनेशनल मार्केट में $250 से $380 (लगभग 20,000-30,000 रुपये) में आता है। यह कॉस्ट भारत में कितना रहेगी, इस पर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसे सब्सिडी या EMI मॉडल के जरिए आसान बनाया जा सकता है।

वहीं TRAI (टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने Satcom स्पेक्ट्रम को लेकर भी पॉलिसी ड्राफ्ट की है। इसके मुताबिक, स्पेक्ट्रम चार्जेज ऑपरेटर के AGR (एडजस्टिड ग्रॉस रिवेन्यू) के 4% पर फिक्स किए जा सकते हैं और यह 5 साल तक वैलिड रहेंगे। इससे सैटेलाइट कंपनियों को लाइसेंसिंग में क्लैरिटी और कॉस्ट बैलेंस करने में मदद मिलेगी।

सैटेलाइट इंटरनेट का असली टारगेट रूरल इंडिया है, जहां अभी तक फाइबर या मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में अगर 840 रुपये जैसी कीमत पर अनलिमिटेड हाई-स्पीड कनेक्टिविटी मिलती है, तो यह गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »