रिलायंस जियो के मुफ्त कॉल और इंटरनेट का फायदा मार्च 2017 तक मिलेगा!

रिलायंस जियो के मुफ्त कॉल और इंटरनेट का फायदा मार्च 2017 तक मिलेगा!
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो को तीन महीने के वेलकम ऑफर के साथ लॉन्च किया गया था
  • जियो की सभी सर्विस के साथ यूज़र को मुफ्त डेटा का ऑफर मिला है
  • इस ऑफर को दिसंबर के आखिर में खत्म होना था, लेकिन अब यह बढ़ सकता है
विज्ञापन
रिलायंस जियो अपने लॉन्च के समय से ही नेटवर्क टेस्टिंग के चलते वेलकम ऑफर के तहत अपनी सभी सेवाएं पूरी तरह मुफ्त दे रही है। माना जा रहा था कि रिलायंस जियो वेलकम ऑफर 31 दिसंबर 2016 तक चलेगा लेकिन ताजा खबरों के मुताबिक रिलायंस जियो इस ऑफर की अवधि बढ़ा सकती है। बिजनेस अखबार मिंट ने खबर दी कि जियो के स्ट्रेटजी एंड प्लानिंग हेड का कहना है कि जब तक जियो मैनेजमेंट अपनी सर्विस की क्वालिटी से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाता तब तक ग्राहकों से किसी तरह की कीमत वसूलना बेईमानी होगा।

जियो ने एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया पर इंटरकनेक्ट मुहैया नहीं कराने के आरोप लगाए हैं। इन पॉइंट से एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर बात करने की सुविधा मिलती है। जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इसे 'नए छात्र की पुराने छात्रों द्वारा रैगिंग करने' जैसी स्थिति करार दिया था। हाल ही में ट्राई ने जियो के लाइफटाइम फ्री कॉल प्लान को हरी झंडी दिखाई थी। लेकिन ट्राई के मुताबिक जियो के वेलकम ऑफर को 3 दिसंबर तक खत्म होना था।

संपर्क करने पर एक जियो प्रवक्ता ने बताया कि, ''जियो वेलकम ऑफर के तहत मुफ्त वॉयस कॉल और डेटा सभी यूज़र के लिए 31 दिसंबर तक उपलब्ध रहेंगे। लेकिन नए ग्राहकों के लिए जियो वेलकम ऑफर 3 दिसंबर 2016 तक ही मिलेगा।''

जैसा कि लॉन्च के समय टैरिफ प्लान के बारे में छोटी-छोटी जानकारी बताई गई थी। इनमें लिखा था कि अगर सीमित इंटरकनेक्ट के चलते नेटवर्क पर ग्राहकों को शानदार कनेक्टिविटी और बेहतर अनुभव नहीं मिलता है तो रिलायंस जियो के पास मौज़ूदा ग्राहकों के लिए इन विशेष फायदों को 31 दिसंबर 2016 तक बढ़ाने के अधिकार हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »