• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • रिलायंस जियो कोई ‘जुआ’ नहीं बल्कि सोचा समझा बिजनेस मॉडल, बोले मुकेश अंबानी

रिलायंस जियो कोई ‘जुआ’ नहीं बल्कि सोचा समझा बिजनेस मॉडल, बोले मुकेश अंबानी

रिलायंस जियो कोई ‘जुआ’ नहीं बल्कि सोचा समझा बिजनेस मॉडल, बोले मुकेश अंबानी
ख़ास बातें
  • मुकेश अंबानी के घर में खराब कनेक्टिविटी के कारण रिलायंस जियो का जन्म
  • अंबानी ने कहा, कंपनी ने बिजनेस में ढाई लाख करोड़ रुपये निवेश किए हैं
  • उन्होंने कहा, ‘इंटरकनेक्टिविटी’ की समस्या नए छात्रों की ‘रैगिंग’ जैसा
विज्ञापन
रिलायंस इंड्रस्टी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने सोमवार को कहा कि उनकी टेलीकॉम कंपनी ‘जियो’ कोई जुआ नहीं है बल्कि व्यापार के लिए सोच- विचार के बाद लिया गया फैसला है। उन्होंने ‘‘इंटरकनेक्टिविटी’’ की समस्या को किसी मेधावी छात्र की ‘‘रैगिंग’’ किए जाने के समान बताया।

वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता और बरखा दत्ता के स्वामित्व वाले डिजिटल मीडिया संगठन ‘‘द प्रिंट’’ द्वारा आयोजित ‘ऑफ द कफ’ में अबांनी ने कहा कि यह कोई जुआ नहीं है। यह एक सोचा समझा, अच्छी तरह तैयार किया गया ‘पारिस्थितिकी तंत्र’ है। इसमें 2,50,000 करोड़ रूपए का निवेश किया गया है। वह नये बिजनेस में 1,50,000 करोड़ रूपये के निवेश के ‘जोखिम’ के बारे में पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे। हालांकि, उन्होंने कंपनी के मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

जियो से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के बारे में उन्होंने कहा कि हां, उनके सामने मुसीबतें थीं। उन्होंने इसकी तुलना किसी प्रतिभाशाली छात्र के अपनी काबिलियत के सहारे प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला लेने लेकिन मेधावी होने के कारण छात्रावास में रैगिंग का शिकार होने से की। अंबानी ने कहा, ''इन मुसीबतों को सकारात्मक तरीके से लेने की जरूरत है। सिद्धांत अलग है और व्यवस्था अलग है व व्यवस्था को चलाने के लिए नीतियां अलग हैं। ''

जियो लॉन्च के बारे में बात करते हुए अंबानी ने कहा, अंबानी ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य पैसे कमाने के साथ-साथ ज्यादा ग्राहकों को सुविधा देने की है। हालांकि, उन्होंने बताया कि शेयरधारकों की वजह से स्टॉक वेल्यू को बढ़ाना उनका कर्तव्य है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »