Reliance Jio के ग्राहकों का डेटा चोरी होने की ख़बर, कंपनी ने किया खंडन

इंटरनेट पर एक वेबसाइट पर रिलायंस जियो के ग्राहकों की निजी जानकारी देखी जा सकती है। हालांकि, अभी यह कथित डेटाबेस चोरी कितनी बड़ी है यह अस्पष्ट है। रिलायंस जियो ने जोर देकर कहा कि ग्राहकों का सभी डेटा सुरक्षित है।

Reliance Jio के ग्राहकों का डेटा चोरी होने की ख़बर, कंपनी ने किया खंडन
विज्ञापन
इंटरनेट पर एक वेबसाइट पर रिलायंस जियो के ग्राहकों की निजी जानकारी देखी जा सकती है। हालांकि, अभी यह कथित डेटाबेस चोरी कितनी बड़ी है यह अस्पष्ट है। Reliance Jio ने जोर देकर कहा कि ग्राहकों का सभी डेटा सुरक्षित है।

रविवार को कई यूज़र ने ट्विटर पर एक वेबसाइट का यूआरएल साझा किया, जिसे कोई भी व्यक्ति रिलायंस जियो ग्राको की निजी जानकारी देख सकता है। जब हमने कोशिश की तो, इस वेबसाइट पर कई रिलायंस जियो नंबर के यूज़र का पूरा नाम और रजिस्टर्ड फोन नंबर देख सके।

जिस सर्कल में नंबर रजिस्टर्ड थे उसकी जानकारी और नंबर के एक्टिवेट होने के समय की जानकारी भी हम देख पाए। कुछ परिस्थितयों में एक ग्राहक का ईमेल एड्रेस भी उपलब्ध था। गैज़ेट्स 360 कई ग्राहकों के डेटा की जानकारी को वेरिफाई कर सका जो हमें वेबसाइट पर परिणामस्वरूप दिखी थी।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस डेटा चोरी के पीछे कौन है, हालांकि डोमेन रजिस्ट्रार के पब्लिक इनफॉर्मेशन के मुताबिक, वेबसाइट का आईपी एड्रेस मुंबई का है। इस डोमेन को इस साल मई में सबसे पहले रजिस्टर किया गया था।

गौर करने वाली बात है कि ऊपर ज़िक्र की गई वेबसाइट के रिजल्ट में दिख रहे कुछ निजी ब्योरे सार्वजनिक डेटा हैं। अगर जियो नंबर को किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट से रिचार्ज कराया गया है तो इसे कोई भी मोबाइल रीचार्ज सर्विस जुटा सकती है।

रिलायंस जियो ने गैज़ेट्स 360 को बताया कि कंपनी के ग्राहकों का डेटा ''सुरक्षित'' है और जियो इस बारे में जांच कर रही है। एक बयान में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ''हमें वेबसाइट द्वारा किए जा रहे कुछ असत्यापित और निराधार दावों का पता चला है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। अभी, ये डेटा प्रमाणित नहीं लग रहा है। हम अपने सब्सक्राइबर को सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनकी जानकारी सुरक्षित है और कड़ी सुरक्षा की निगरानी में है। उनके डेटा को उनकी जरूरत के मुताबिक ही दूसरी अथॉरिटी के साथ साझा किया जाता है। हमनें वेबसाइट के दावों के बारे में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सूचना दे दी है और इस बारे में कड़ी कार्रवाई होने तक हम मामले पर नज़र रखेंगे।''

गैज़ेट्स 360 की जियो ग्राहकों को सलाह है कि अपने रिलायंस जियो नंबर को किसी भी अनऑथराज़्ड वेबसाइड के साथ साझा ना करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Internet, Hack, Reliance Jio, Telecom, Security
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  2. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  3. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  4. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  5. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  6. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  7. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  8. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  9. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  10. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »