रिलायंस जियो के 149 रुपये के प्लान में भी मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

रिलायंस जियो के 149 रुपये के प्लान में भी मिलेगा अनलिमिटेड डेटा
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने पिछले हफ्ते ही अपने टैरिफ प्लान का ऐलान किया था, लेकिन ऐसा लगता है कि कंपनी इन प्लान को 1 जनवरी 2017 से लागू करने से पहले उनमें छोटे-मोटे बदलाव कर रही है। अब तक रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए 10 टैरिफ प्लान का ऐलान किया गया है। इन सभी प्लान में वॉयस कॉल मुफ्त है। कंपनी का कहना है कि ग्राहक सिर्फ डेटा की कीमत देंगे। लेकिन 149 रुपये का एंट्री लेवल प्लान पहली नज़र में फायदे का सौदा नहीं लगा। कंपनी ने बताया था कि यह 300 एमबी 4जी डेटा के साथ आएगा। इस प्लान में रिलायंस के जियोनेट वाई-फाई नेटवर्क को शामिल नहीं किया गया था और रात के समय (सुबह 2-5 बजे) अनलिमिटेड 4जी डेटा वाला ऑफर भी इसका हिस्सा नहीं था।

अब कंपनी ने जियो की वेबसाइट पर इस प्लान में कुछ अपडेट किए हैं। 149 रुपये का प्लान भी रात को अनलिमिटेड 4जी डेटा ऑफर के साथ आएगा। इसके अलावा जियो के सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट से 700 एमबी डेटा मिलेगा। इन बदलाव के बाद प्लान पहले की तुलना में ज्यादा फायदेमंद नज़र आता है। हालांकि, डेटा अब भी काफी कम है। अगर आप वाई-फाई डेटा को भी शामिल कर लें तो आपको 150 रुपये में 1 जीबी डेटा मिल रहा है। यह अन्य जियो टैरिफ प्लान की तुलना में थोड़ा कम है।


यह उन यूज़र के लिए बेहतरीन पैकेज है जो कभी-कभार ही डेटा इस्तेमाल करते हैं और उनकी ज़्यादा ज़रूरत वॉयस कॉल है। याद रहे कि विद्यार्थियों को रिलायंस जियो के सभी प्लान में वाई-फाई और 4जी नेटवर्क पर अतिरिक्त 25 फीसदी डेटा मिलेगा।

ध्यान रहे कि रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल करने वाले ग्राहक 31 दिसंबर 2016 तक अनलिमिटेड ऑफर का फायदा उठा पाएंगे। हालांकि, प्रिव्यू ऑफर में ग्राहक एक दिन में अधिकतम 4जीबी 4जी डेटा ही खर्च कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  3. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  7. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  8. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  9. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  10. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »