रिलायंस जियो फाइबर प्रिव्यू ऑफर इन शहरों में लॉन्च

जानकारी मिली है कि जियो ब्रॉडबैंड सेवा को मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, अहमदाबाद, जामनगर, सूरत और वड़ोदरा के चुनिंदा इलाकों में प्रिव्यू ऑफर के तहत पेश किया गया है।

रिलायंस जियो फाइबर प्रिव्यू ऑफर इन शहरों में लॉन्च
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड नेटवर्क और डीटीएच सेवा के बारे में खबरें आई हैं
  • अब कंपनी ने खुद ही एक तरह से अपने ब्रॉडबैंड नेटवर्क की पुष्टि कर दी है
  • कंपनी जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा की टेस्टिंग कर रही है
विज्ञापन
रिलायंस जियो टेलीकॉम सेक्टर के कदम रखने के साथ भारतीय ग्राहकों के लिए कई सौगात लेकर आई। इसके बाद से ही हर दूसरा शख्स यही पूछता है कि रिलायंस जियो अब किस क्षेत्र में कदम रखेगी। पिछले कुछ दिनों से रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड नेटवर्क और डीटीएच सेवा के बारे में खबरें ज़रूर आई हैं। अब कंपनी ने खुद ही एक तरह से अपने ब्रॉडबैंड नेटवर्क की पुष्टि कर दी है। दरअसल, कंपनी के जियो केयर ट्विटर हैंडल से कुछ ऐसे ट्वीट किए गए हैं जिससे खुलासा हुआ है कि जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा को ट्रायल के लिए किन-किन शहरों में लॉन्च किया गया है। जानकारी मिली है कि जियो ब्रॉडबैंड सेवा को मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, अहमदाबाद, जामनगर, सूरत और वड़ोदरा के चुनिंदा इलाकों में प्रिव्यू ऑफर के तहत पेश किया गया है।

दरअसल, @iamShakirBaba नाम का एक ट्विटर यूज़र ने @JioCare से जियो फाइबर सेवा पर अपडेट मांगा था। इसके जवाब में जियो केयर ने कहा, जियो फाइबर प्रिव्यू ऑफर को फिलहाल मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, अहमदाबाद, जामनगर, सूरत और वड़ोदरा के चुनिंदा इलाकों में लॉन्च कर दिया गया है। जल्द ही अन्य इलाकों में भी पेश किया जाएगा।"

याद रहे कि अप्रैल महीने में रिलायंस जियो के रीचार्ज पेज को अपडेट किया गया था। जियो डॉट कॉम के क्विक रीचार्ज पेज पर मोबाइल और जियोफाई के अलावा वाई-फाई हॉटस्पॉट, होम ब्रॉडबैंड, जियो लिंक और जियो ऐप्स के विजेट भी बने हैं। इसका मतलब है कि कंपनी अपनी इन सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को रीचार्ज का विकल्प दे रही है। कंपनी ने आधिकारिक बयान ज़ारी किए बिना ही आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि वह ये प्रोडक्ट भी मार्केट में आएंगे।

याद रहे कि जनवरी महीने में रिलायंस जियो द्वारा ब्रॉडबैंड सेक्टर में भी कदम रखने की खबरें आई थीं। और इसकी शुरुआत मुंबई से हुई है। गौर करने वाली बात है कि सितंबर महीने में मुकेश अंबानी ने यह भी बताया था कि कंपनी घरों के लिए रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) की टेस्टिंग कर रही है। पुणे और मुंबई में होने वाली इस टेस्टिंग को रिलायंस जियो गीगाफाइबर के नाम से जाना जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Fiber, Jio Broadband
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »