रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलना शुरू, जानें सारे प्लान

रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलना शुरू, जानें सारे प्लान
विज्ञापन
रिलायंस जियो प्राइम का सब्सक्रिप्शन बुधवार से मिलना शुरू हो गया है। जियो की वेबसाइट पर जियो प्राइम मेंबरशिप के लिए सब्सक्राइब किया जा सकता है। सब्सक्रिप्शन की प्रक्रिया 31 मार्च तक चलेगी। रिलायंस जियो ने जब प्राइम सब्सक्रिप्शन का ऐलान किया तो उस वक्त सिर्फ 303 रुपये वाले एक टैरिफ प्लान की जानकारी दी थी। लेकिन जियो की वेबसाइट पर 19 रुपये से लेकर 9,999 रुपये तक के पैक उपलब्ध हैं।

याद रहे कि रिलायंस जियो ने यह प्रोग्राम मौज़ूदा और 31 मार्च तक रिलायंस जियो से जुड़ने वाले ग्राहकों के लिए पेश किया है। 99 रुपये में जियो प्राइम मेंबरशिप का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके सब्सक्रिप्शन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है और यह 31 मार्च 2017 तक चलेगी। जियो प्राइम मेंबरशिप लेने वाले ग्राहकों को 31 मार्च 2018 तक हैप्पी न्यू ईयर प्लान वाले ऑफर मिलते रहेंगे। कंपनी ने पहले 303 रुपये वाले प्लान का ऐलान किया था। इस रीचार्ज के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा, कॉल और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। वहीं, जियो कंटेंट का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

जो लोग जियो प्राइम प्रीपेड प्लान चाहते हैं वो एक दिन की वैधता वाला 19 रुपये का प्लान (200 एमबी 4जी डेटा),  तीन दिन की वैधता वाला 49 रुपये का प्लान (600 एमबी 4जी डेटा), सात दिन की वैधता वाला 96 रुपये का प्लान (7 जीबी 4जी डेटा, एक जीबी प्रतिदिन) और 28 दिन की वैधता वाला 149 रुपये का प्लान (2 जीबी 4जी डेटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन) ले सकते हैं। इसके अलावा 499 रुपये वाले पैक की वैधता भी 28 दिन है जिसमें 56 जीबी डेटा मिलता है (2 जीबी प्रतिदिन)। गौर करने वाली बात है कि सभी जियो प्लान के तहत हर नेटवर्क पर मुफ्त वॉयस कॉलिंग और रोमिंग का ऑफर मिलता है।
 
jio prime plans


रिलायंस जियो ने लंबे समय वाले प्लान भी पेश किए हैं। 999 रुपये वाला प्लान 60 दिनों की वैधता के साथ आएगा। इसमें 60 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं, 90 दिनों की वैधता वाला 1,999 रुपये का प्लान 125 जीबी डेटा की सुविधा के साथ आएगा। 4,999 रुपये में 180 दिनों के लिए 350 जीबी डेटा और 9,999 रुपये में 360 दिनों के लिए 750 जीबी डेटा मिलेगा। इन प्लान में कोई दैनिक सीमा नहीं होगी, यानी दिनभर में जितना चाहें उतना इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे।"

रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप के लिए जियोडॉटकॉम से सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसके अलावा माय जियो ऐप  और जियो के ऑफलाइन स्टोर पर जाकर भी प्राइम मेंबरशिप ली जा सकती है।

इसके अलावा जियो सब्सक्राइबर के लिए कुछ पोस्टपेड ऑफर भी हैं। इनमें 303 रुपये में 28 दिन की वैधता के साथ हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। वहीं 499 रुपये के पैक में 58 जीबी डेटा मिलेगा जिसके तहत हर दिन 2 जीबी डेटा खपत कर सकते हैं। वहीं 999 रुपये में 60 जीबी डेटा एक महीने के लिए मिलेगा। सभी पोस्टपेड पैक एक बिल साइकल या वैलिडिटी के साथ आते हैं।

इसके अलावा, रिलायंस जियो ने ग्राहकों के लिए बूस्टर पैक भी लॉन्च किए हैं ताकि महीने के बीच में डेटा की कमी होने पर बिना रुकावट इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सके। बूस्टर पैक के तहत 51 रुपये में 1 जीबी 4जी डेटा, 91 रुपये में 2 जीबी डेटा, 201 रुपये में 5 जीबी डेटा और 301 रुपये में 10 जीबी डेटा मिलेगा।

याद रहे कि टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ पार कर गई है। कंपनी के अनलिमिटेड ऑफर 31 मार्च 2017 को खत्म हो जाएंगे। हैप्पी न्यू ईयर ऑफर खत्म होने के बाद कंपनी चाहेगी कि ग्राहक उसके साथ भविष्य में भी जुड़े रहें। इसी मकसद से जियो प्राइम मेंबरशिप को पेश किया गया है।

जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन नहीं लेने पर
जो भी ग्राहक जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन प्लान को नहीं चुनते हैं, उन्हें हैप्पी न्यू ऑफर खत्म होने के बाद रिलायंस जियो के आम टैरिफ प्लान के हिसाब से भुगतान करना पड़ेगा। आपका रिलायंस जियो नंबर प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में पोर्ट हो जाएगा। इन टैरिफ प्लान का ऐलान कंपनी ने सितंबर महीने में किया था। मुकेश अंबानी ने ज़ोर देकर कहा कि 1 अप्रैल से भले ही मुफ्त डेटा की सुविधा खत्म हो जाए, लेकिन ग्राहक हर टैरिफ प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और मुफ्त रोमिंग की सुविधा पाते रहेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  4. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  9. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  10. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »