• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, 303 रुपये प्रति माह में मिलती रहेंगी अनलिमिटेड सेवाएं

रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, 303 रुपये प्रति माह में मिलती रहेंगी अनलिमिटेड सेवाएं

रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, 303 रुपये प्रति माह में मिलती रहेंगी अनलिमिटेड सेवाएं
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ पार कर गई है
  • 99 रुपये में जियो प्राइम मेंबरशिप का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा
  • सब्सक्रिप्शन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी जो 31 मार्च 2017 तक चलेगी
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ पार कर गई है। इसकी जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय भारत और भारतीयों को जाता है।

इस मौके पर मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए जियो प्राइम मेंबरशिप योजना ऐलान किया। प्राइम मेंबरशिप के ज़रिए ग्राहक रिलायंस जियो की मुफ्त सेवा का फायदा उठा सकेंगे। लेकिन यह मेंबरशिप मुफ्त नहीं है। एक साल की सब्सक्रिप्शन के लिए 99 रुपये देना पड़ेगा।

जियो प्राइम मेंबरशिप प्रोग्राम
यह प्रोग्राम मौज़ूदा और 31 मार्च तक रिलायंस जियो से जुड़ने वाले ग्राहकों के लिए है। 99 रुपये में जियो प्राइम मेंबरशिप का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके सब्सक्रिप्शन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी और यह 31 मार्च 2017 तक चलेगी। जियो प्राइम मेंबरशिप लेने वाले ग्राहकों को 31 मार्च 2018 तक हैप्पी न्यू ईयर वाले ऑफर मिलते रहेंगे। हालांकि, इसके लिए ग्राहकों को हर महीने 303 रुपये का रीचार्ज कराना पड़ेगा। इस रीचार्ज के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा, कॉल और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। वहीं, जियो कंटेंट का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

इससे पहले मुंकेश अंबानी ने बताया, "लॉन्च के 170 दिनों के अंदर जियो टेलीकॉम नेटवर्क से 100 करोड़ से ज़्यादा सब्सक्राइबर जुड़े। जियो से औसतन हर सेकेंड 7 ग्राहक जुड़े हैं, यह आंकड़ा 170 दिनों पर आधारित है। दुनिया भर में कोई भी टेक्नोलॉजी कंपनी ऐसा कोई कारनामा करने में सफल नहीं रही है।"

रिलायंस जियो का कीर्तिमान सिर्फ ग्राहकों की संख्या तक सीमित नहीं है। रिलायंस जियो के इवेंट में बताया गया कि कुछ महीनों में जियो ग्राहकों ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हर दिनो जियो नेटवर्क पर 200 मिलियन वीडियो व फोन कॉल किए जाते हैं। जियो के नेटवर्क पर 100 करोड़ गीगाबाइट डेटा की खपत हो रही है, यानी 3.3 करोड़ गीगाबाइट प्रति दिन। मोबाइल डेटा के इस्तेमाल में भारत दुनिया में सबसे आगे है। जियो नेटवर्क पर हर दिन सब्सक्राइबर 5.5 करोड़ घंटे वीडियो की खपत होती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Prime Membership

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »