• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • रिलायंस जियो प्राइम मेंबर को 'महंगे' रीचार्ज पैक पर मिल रहा है 100 जीबी मुफ्त डेटा

रिलायंस जियो प्राइम मेंबर को 'महंगे' रीचार्ज पैक पर मिल रहा है 100 जीबी मुफ्त डेटा

रिलायंस जियो प्राइम मेंबर को 'महंगे' रीचार्ज पैक पर मिल रहा है 100 जीबी मुफ्त डेटा
ख़ास बातें
  • जियो प्राइम ऑफर की डेडलाइन बढ़ जाने के बाद कई ग्राहकों ने राहत की सांस ली
  • रिलायंस जियो की सभी सेवाएं एक तरह से 15 अप्रैल तक मुफ्त हो गई हैं
  • समर सरप्राइज़ ऑफर का फायदा सिर्फ Reliance Jio Prime मेंबर के लिए
विज्ञापन
रिलायंस जियो प्राइम ऑफर की डेडलाइन बढ़ जाने के बाद कई ग्राहकों ने राहत की सांस ली है। कइयों ने आखिरी दिन तक जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं ली थी। दूसरी तरफ, रिलायंस जियो की सभी सेवाएं एक तरह से 15 अप्रैल तक मुफ्त हो गई हैं। Reliance Jio Prime Offer की डेडलाइन बढ़ाने के साथ कंपनी ने अपने ग्राहकों को समर सरप्राइज़ ऑफर भी दिया है।

समर सरप्राइज़ ऑफर का फायदा उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जिन्होंने Reliance Jio Prime मेंबरशिप ली है। कंपनी ने सरप्राइज़ ऑफर का ऐलान करते हुए यह साफ किया था कि इसका फायदा 303 रुपये या इससे महंगे पैक के रीचार्ज के साथ ही मिलेगा। कंपनी की आधिकारिक बेबसाइट पर जब हम इस ऑफर का फायदा पाने के लिए रीचार्ज करने गए तो पाया कि 303 और 499 रुपये वाले प्लान के साथ आपको एक बार रीचार्ज करवाने पर तीन महीने के लिए मुफ्त सेवाएं मिलेगी। लेकिन 999 रुपये और इससे महंगे प्लान के लिए ऑफर थोड़ा अलग है। इसके बाद गैजेट्स 360 ने अपने पाठकों की सुविधा के लिए इन ऑफर के बारे में पूरी तफ्तीश की।

(पढ़ें: रिलायंस जियो समर सरप्राइज़ ऑफरः आपके सभी सवालों के जवाब)

रिलायंस जियो प्राइम मेंबर के लिए महंगे प्लान के साथ ज़्यादा फायदा
जियो प्राइम मेंबर को 999 रुपये का रीचार्ज करवाने पर 60 दिनों के लिए मुफ्त वॉयस कॉल के साथ 40 जीबी डेटा मिलता है। लेकिन समर सरप्राइज़ ऑफर के तहत इस पैक के साथ कंपनी ग्राहकों को 3 महीने के लिए 100 जीबी डेटा दे रही है। जियो प्राइम मेंबर तीन महीने में बिना किसी दैनिक सीमा के 100 जीबी डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। यह डेटा 30 जून तक उपलब्ध होगा। फिर 1 जुलाई से 999 रुपये वाले पैक की आम सुविधाएं लागू हो जाएंगी। इसका मतलब है कि 31 अगस्त तक कोई रीचार्ज नहीं कराना पड़ेगा और आपको 1 जुलाई से 31 अगस्त के बीच इस्तेमाल करने के लिए 60 जीबी डेटा रहेगा।
 
jio summer surprise offer

1,999 रुपये वाला प्लान 90 दिनों की वैधता व 125 जीबी डेटा के साथ आता है। इससे पहले आप 3 महीने के लिए 100 जीबी डेटा पाएंगे। 3 महीने की वैधता और मुफ्त 100 जीबी डेटा वाला फायदा 4,999 रुपये और 9,999 रुपये वाले प्लान में भी है। सभी प्लान के आम ऑफर 1 जुलाई से एक्टिव हो जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  4. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  5. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  6. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »