रिलायंस जियो समर सरप्राइज़ ऑफरः आपके सभी सवालों के जवाब

रिलायंस जियो समर सरप्राइज़ ऑफरः आपके सभी सवालों के जवाब
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ने हाल ही में जियो समर सरप्राइज ऑफर पेश किया था
  • जियो प्राइम मेंबर 303 रुपये का रीचार्ज करके तीन महीने तक सेवा पाएंगे
  • हमने आपकी सुविधा के लिए कुछ सवालों के जवाब देने की कोशिश की है
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने हाल ही में जियो समर सरप्राइज ऑफर पेश किया था। इसकी मदद से रिलायंस जियो प्राइम मेंबर 303 रुपये या और महंगे पैक से रीचार्ज करके तीन महीने तक सेवा पाएंगे। यह रीचार्ज 15 अप्रैल तक कराना होगा। पहली नज़र में इसमें कुछ भी परेशान करने वाला नहीं लगता। लेकिन अगर आपने जियो प्राइम नहीं लिया है और महंगे पैक से रीचार्ज कराया है, तब क्या? और आपने जियो प्राइम लिया है लेकिन सस्ते पैक से रीचार्ज कर लिया हो, तो?

पाठकों की प्रतिक्रिया को देखकर लगता है कि नए जियो समर सरप्राइज ऑफर को लेकर असमंजस की स्थिति है। हमने आपकी सुविधा के लिए इन गुत्थियों को सुलझाने की कोशिश की है। ये हैं आपके सवालों के जवाब..."

(पढ़ें: रिलायंस जियो समर सरप्राइज़ ऑफर के बारे में जानें सब कुछ)

रिलायंस जियो समर सरप्राइज़ ऑफर क्या है?
जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने के साथ 303 रुपये या और मंहगे पैक से रीचार्ज कराने वाले ग्राहकों को तीन महीने मुफ्त डेटा मिलेगा। तो यह है जियो समर सरप्राइज़ ऑफर।

जियो समर सरप्राइज़ ऑफर के लिए कब तक सब्सक्राइब करना होगा?
जियो समर सरप्राइज़ हर उस ग्राहक के लिए है जिन्होंने जियो प्राइम लिया है। इसके बाद 15 अप्रैल तक पहला रीचार्ज 303 रुपये या इससे महंगे पैक से कराना होगा।

मैंने जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन तो लिया है लेकिन कोई रीचार्ज अभी तक नहीं किया। क्या मुझे भी मुफ्त डेटा मिलेगा?
नहीं, जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन में आपको रीचार्ज कराने पर ज़्यादा फायदा मिलेगा। और इसके लिए आपको 303 या उससे महंगे पैक से रीचार्ज कराना होगा।

मैंने जियो प्राइम नहीं लिया है लेकिन 303 रुपये (या महंगे) के पैक से रीचार्ज करवाया है। अब क्या होगा?
आपको अब भी जियो समर सरप्राइज़ ऑफर मिल सकता है। इसके लिए आपको 99 रुपये देकर एक साल के लिए जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इसके लिए आखिरी तारीख 15 अप्रैल है।

मैंने जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लिया है। और 303 रुपये (या महंगे) के पैक से रीचार्ज करवाया है। अब क्या?
आपको अब कुछ और नहीं करने की ज़रूरत है। आपका समर सरप्राइज़ ऑफर अपने आप एक्टिव हो जाएगा। आपको हर दिन 1 जीबी डेटा मिलेगा। यह सुविधा तीन महीने के लिए है। यानी 1 जुलाई से हर दिन एक 1 जीबी डेटा इस्तेमाल करने के लिए आपको 303 रुपये का रीचार्ज करवाना होगा।

मैं जियो प्राइम के लिए साइन अप किया है। और 149 रुपये (या सस्ते) के पैक से रीचार्ज करवाया है। क्या मुझे जियो सरप्राइज़ ऑफर मिलेगा?
आपके पास 15 अप्रैल तक का वक्त है। 303 रुपये (या महंगे) के पैक से रीचार्ज करवाते ही आपको जियो समर सरप्राइज़ ऑफर मिल जाएगा। आपको तीन महीने के लिए कंपनी की ओर से मुफ्त सेवा मिलेगी। इसके बाद 149 रुपये वाला प्लान एक्टिव हो जाएगा। इसके 28 दिनों के बाद आप 303 रुपये वाला प्लान एक्टिव कर सकते हैं।

मेरे पास जियो प्राइम नहीं है और मैंने 149 रुपये के पैक से रीचार्ज करवाया है। क्या मुझे अब भी जियो प्राइम सरप्राइज़ ऑफर मिल सकता है?
हां, लेकिन आपको सबसे पहले जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेना होगा। और इसके बाद 303 रुपये के पैक से रीचार्ज करवाना होगा। आपके पास 15 अप्रैल तक का वक्त है। आपने जैसा ही पैक खरीदा है, समर सरप्राइज़ ऑफर एक्टिव हो जाएगा। एक बार जैसे ही तीन महीने खत्म हो जाते हैं। आप 149 रुपये वाला पैक इस्तेमाल करने लगेंगे, वो भी प्राइम डेटा फायदे के साथ। यह डेटा खत्म होने के बाद आप 303 रुपये (या महंगे पैक) को इस्तेमाल कर सकेंगे जिसके लिए आपने साइनअप किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »