Reliance Jio की IPO लाने की तैयारी, 100 अरब डॉलर से ज्यादा का वैल्यूएशन

रिलायंस जियो के पास लगभग 47.9 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। इनवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म Jefferies ने इस कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 112 अरब डॉलर (लगभग 9,42,021 करोड़ रुपये) लगाया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 नवंबर 2024 17:41 IST
ख़ास बातें
  • अगले वर्ष रिलायंस जियो का IPO लाया जा सकता है
  • कंपनी के पास लगभग 47.9 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं
  • RIL इसके बाद अपनी रिटेल यूनिट को भी स्टॉक मार्केट में लिस्ट करा सकती है

हाल ही में कंपनी ने नए Jio TV OS और AI से जुड़ी कई सर्विसेज की घोषणा की थी

बिलिनेयर Mukesh Ambani अपने टेलीकॉम बिजनेस Reliance Jio का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की योजना बना रहे हैं। इस टेलीकॉम कंपनी का एनालिस्ट्स ने वैल्यूएशन 100 अरब डॉलर से अधिक (लगभग 8,41,090 करोड़ रुपये) लगाया है। Reliance Industries (RIL) इसके बाद अपनी रिटेल यूनिट को भी स्टॉक मार्केट में लिस्ट करा सकती है। 

लगभग पांच वर्ष पहले अंबानी ने बताया था कि रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल को अगले कुछ वर्षों में लिस्ट कराया जाएगा। एशिया के सबसे धनी व्यक्ति अंबानी ने पिछले कुछ वर्षों में अपने टेलीकॉम, डिजिटल और रिटेल कारोबारों के लिए लगभग 25 अरब डॉलर (लगभग 2,10,272 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। रिलायंस की इन यूनिट्स में Abu Dhabi Investment Authority, KKR और General Atlantic ने इनवेस्टमेंट किया है। कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि अगले वर्ष रिलायंस जियो का IPO लाया जा सकता है। हालांकि, इन सूत्रों का कहना था कि इस टेलीकॉम यूनिट के वैल्यूएशन के बारे में फैसला नहीं किया गया है। 
Advertisement

रिलायंस जियो के पास लगभग 47.9 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। इनवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म Jefferies ने जुलाई में इस कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 112 अरब डॉलर (लगभग 9,42,021 करोड़ रुपये) लगाया था। RIL ने 5G कनेक्टिविटी, आर्टफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) में तेजी से आगे बढ़ने की तैयारी की है। हाल ही में कंपनी ने नए Jio TV OS और AI से जुड़ी कई सर्विसेज की घोषणा की थी। रिलायंस जियो ने 5G और 6G टेक्नोलॉजीज में 350 से अधिक पेटेंट हासिल किए हैं। देश में ऑपरेट हो रहे 5G रेडियो सेल्स में से 85 प्रतिशत से अधिक Jio के हैं। कंपनी ने अपने 13 करोड़ से अधिक कस्टमर्स को True 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया है। पिछले वर्ष लॉन्च की गई कंपनी की 5G पर बेस्ड ब्रॉडबैंड सर्विस JioAirFiber के कस्टमर्स की संख्या लगभग 10 लाख पर पहुंच गई है। 

कंपनी अपने सभी बिजनेस में नई टेक्नोलॉजीज को जोड़ रही है। इससे कंपनी के प्रोडक्ट्स में सुधार होगा और थर्ड-पार्टीज पर इसकी निर्भरता को घटाया जा सकेगा। अंबानी ने कहा था, "हमने रिलायंस के सभी बिजनेस के लिए AI से जुड़ा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। इसके साथ ही अपना सॉफ्टवेयर स्टैक, एंड-टु-एंड वर्कफ्लो और रियल-टाइम डैशबोर्ड बनाए गए हैं।" रिलायंस का दावा है कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाने से वह निकट भविष्य में टॉप  30 इंटरनेशनल कंपनियों में शामिल हो सकती है। 
Advertisement

 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  2. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  3. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  4. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  5. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  6. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  7. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  8. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  10. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.