रिलायंस जियो 'धन धना धन' ऑफरः 309 रुपये में तीन महीने की अनलिमिटेड सुविधा

रिलायंस जियो 'धन धना धन' ऑफरः 309 रुपये में तीन महीने की अनलिमिटेड सुविधा
ख़ास बातें
  • जियो ने धन धना धन ऑफर के तहत दो नए प्लान पेश किए हैं
  • दूसरा प्लान 509 रुपये का है
  • दोनों प्लान में सिर्फ डेटा का फर्क है
विज्ञापन
रिलायंस जियो के पास मानो ऑफर का कोई पिटारा हो। एक खत्म होता है तो दूसरा शुरू हो जाता है। शुरुआत जियो वेलकम ऑफर से हुई, फिर जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर आया। इसके बाद जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन को पेश किया गया, और आखिर में समर सरप्राइज़ ऑफर आया। हालांकि, ट्राई के आदेश के बाद जियो समर सरप्राइज़ ऑफर को वापस ले लिया गया। लेकिन कंपनी ने वादा किया था कि वह नए ऑफर के साथ जल्द आएगी। और ऐसा हो गया है।

रिलायंस जियो ने धन धना धन ऑफर के तहत दो नए प्लान पेश किए हैं। जियो का नए रीचार्ज पैक की कीमत 309 रुपये से शुरू होती है। जियो ने जानकारी दी है कि 309 रुपये के रीचार्ज में ग्राहकों को तीन महीने के लिए अनलिमिटेड सुविधा मिलेगी। दूसरा प्लान 509 रुपये का है। दोनों प्लान में सिर्फ डेटा का फर्क है।
 
jio offer
 

रिलायंस जियो धन धना धन ऑफर

309 रुपये वाले प्लान वैधता तो 28 दिन की है, लेकिन ग्राहकों को 84 दिनों तक रीचार्ज कराने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसके तहत जियो ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। वहीं, 509 रुपये वाले प्लान में हर दिन 2 जीबी डेटा दिए जाने की बात कही गई है। बता दें कि जियो प्राइम मेंबर ही इस कीमत में धन धना धन ऑफर का फायदा उठा सकेंगे। वहीं, जिन जियो ग्राहकों ने रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है या कोई पहली बार जियो सिम ले रहा है, तो उनके लिए 309 रुपये वाले पैक की कीमत 408 रुपये (99 रुपये जियो प्राइम मेंबरशिप वाले) होगी। और 509 रुपये वाले पैक के लिए 608 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।
 

जियो समर सरप्राइज़ ऑफर एक नए रूप में

वैसे, इन प्लान पर गौर किया जाए तो लगता है कि रिलायंस जियो ने समर सरप्राइज़ ऑफर का नाम बदल कर धन धना धन ऑफर कर दिया है। और टैरिफ प्लान 10 रुपये के आसपास महंगे हो गए। वहीं, सुविधाएं समर सरप्राइज़ ऑफर वाली ही दी जा रही हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Offer, Jio Dhan Dhana Dhan Offer, Jio Prime
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »