Vivo ने सोमवार को चीन में नया बजट स्मार्टफोन Vivo Y600 लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Vivo
Vivo Y600 में 6.83 इंच की 1.5K की AMOLED डिस्प्ले है।
Vivo ने सोमवार को चीन में नया बजट स्मार्टफोन Vivo Y600 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 10,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000 सीरीज चिपसेट दिया गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। Y600 फोन की सेल इस हफ्ते शुरू हो जाएगी। Vivo Y600 के सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo Y600 के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग ₹29,000), 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,099 (लगभग ₹30,000), 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 (लगभग ₹31,000) और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (लगभग ₹36,000) है। यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और बिक्री चीन में 30 अक्टूबर से शुरू होगी। यह फोन डायमंड गोल्ड, ऑब्सडियन ब्लैक और सफायर ब्लू कलर के विकल्प में आता है।
Vivo Y600 में 6.83 इंच की 1.5K की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260x2800 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर्स, HDR सपोर्ट, DCI-P3 वाइड कलर गेमट और 94.47% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो का सपोर्ट करती है। Y600 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। Y600 के रियर में f/1.8 अपर्चर और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.05 अपर्चर और 2x डिजिटल जूम के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Y600 में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300e चिपसेट से दिया गया है, जिसके साथ ARM Mali-G610 GPU मिलता है। यह फोन 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर और ई-कंपास सेंसर शामिल है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 163.9 मिमी, चौड़ाई 76.5 मिमी, मोटाई 8.69 मिमी और वजन 225 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips