रिलायंस जियो के 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर के बारे में जानें

रिलायंस जियो के 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर के बारे में जानें
ख़ास बातें
  • इस ऑफर में भी वेलकम ऑफर वाले सारे फायदे मिलते रहेंगे
  • नए ऑफर में फेयर यूज़ेज पॉलिसी (एफयूपी) में बड़ा बदलाव किया गया है
  • हर दिन ग्राहकों को 4जी स्पीड में 1 जीबी इंटरनेट डेटा ही मिलेगा
विज्ञापन
रिलायंस जियो के मुखिया मुकेश अंबानी ने गुरुवार को 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर का ऐलान किया। नए ऑफर के तहत भी जियो नेटवर्क पर 'भलाई की सप्लाई' ज़ारी रहेगी, यानी मुफ्त कॉल और इंटरनेट का फायदा 31 मार्च 2017 तक मिलता रहेगा।

(पढ़ें: रिलायंस जियो का मुफ्त कॉल और इंटरनेट ऑफर अब मार्च 2017 तक)

'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर नई बोतल में पुरानी शराब से ज्यादा कुछ और नहीं है। इस ऑफर में भी वेलकम ऑफर वाले सारे फायदे मिलते रहेंगे। मतलब कि मुफ्त वॉयस कॉल, फ्री इंटरनेट, कोई रोमिंग चार्ज नहीं। और इन सबके अलावा सभी जियो सर्विस ग्राहकों के लिए मुफ्त मिलते रहेंगे।

हालांकि, पिछले ऑफर की तुलना में नए ऑफर में फेयर यूज़ेज पॉलिसी (एफयूपी) में बड़ा बदलाव किया गया है। 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर के तहत हर दिन ग्राहकों को 4जी स्पीड में 1 जीबी इंटरनेट डेटा ही मुफ्त मिलेगा। सीमा खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड अपने आप ही कम हो जाएगी।

(पढ़ें: रिलायंस जियो सिम की होगी होम डिलिवरी, जानें सबकुछ)

इसके बारे में मुकेश अंबानी ने कहा, 'वेलकम ऑफर में कंपनी ने पाया कि 80 फीसदी यूज़र दिन में 1 जीबी डेटा की ही खपत करते थे, जबकि बाकी 20 फीसदी यूज़र की खपत असामान्य थी। ऐसे में सभी ग्राहकों को बराबर की सुविधा देने के मकसद एफयूपी में बदलाव किया गया है।'

हैप्पी न्यू ईयर ऑफर उन ग्राहकों के लिए है जो 4 दिसंबर के बाद नया जियो सिम खरीदेंगे। वहीं, पुराने ग्राहक जो पहले से वेलकम ऑफर का फायदा उठा रहे हैं, उनके प्लान को 1 जनवरी 2017 से  हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में अपग्रेड कर दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »