Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन

Light Titanium, Clear Orange, और Ice Blue के साथ अब चौथा कलर Forest Green भी हुआ शामिल

Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X10 को कंपनी ने घरेलू मार्केट में एक और नया रंग दे दिया है।

ख़ास बातें
  • Oppo Find X10 के साथ एक स्पेशल गिफ्ट ग्राहकों को दिया जाएगा
  • । इसमें एक लैनयार्ड भी देखने को मिलेगा।
  • साथ ही प्रिंटेड कार्ड्स भी इसमें मौजूद होंगे।
विज्ञापन

Oppo Find X10 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च हाल ही में देखने को मिला। इसमें कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में स्टैंडर्ड Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max को लॉन्च किया। अब चीन में स्टैंडर्ड मॉडल को एक और नए कलर में पेश कर दिया गया है। फोन शुरुआती तौर पर तीन रंगों में आया था। लेकिन अब Oppo Find X10 को चौथा खूबसूरत रंग मिल गया है। फोन का खास फीचर इसकी 8000mAh की बैटरी है। आइए जानते हैं नए वेरिएँट में क्या है खास। 

Oppo Find X10 Forest Green Model

Oppo Find X10 को कंपनी ने घरेलू मार्केट में एक और नया रंग दे दिया है। फोन जब चीन में लॉन्च हुआ तो तीन रंगों में आया था जिसमें Light Titanium, Clear Orange, और Ice Blue शामिल था। अब इसमें Forest Green लॉन्च कर दिया गया है। यह नया कलर वेरिएंट आर्टिस्ट Karlotta Freier के साथ भागीदारी में आया है। 

नए Oppo Find X10 के साथ एक स्पेशल गिफ्ट ग्राहकों को दिया जाएगा जिसमें फोन का एक मैचिंग केस होगा। इसमें एक लैनयार्ड भी देखने को मिलेगा। साथ ही प्रिंटेड कार्ड्स भी इसमें मौजूद होंगे। यह वूडलैंड आर्टवर्क की पैकेजिंग में आने वाला है। Embark on a dream journey, follow your heart नाम से एक टैगलाइन इसे दी गई है। फोन की सेल 30 अक्टूबर से शुरू होगी। चीन में अधिकारिक वेबसाइट पर नया वेरिएंट लिस्ट हो गया है। 

Oppo Find X10 Features, Specifications

Oppo Find X10 में 6.59 इंच का LTPO डिस्प्ले मिलता है। इसमें 2,768 × 1,272 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। 144Hz रिफ्रेश रेट को यह सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 9600M चिप है जिसके साथ 16GB रैम, 1TB तक स्टोरेज मिलती है। फोन में 200MP का मेन कैमरा है। साथ में 200MP पेरिस्कोप लेंस, और 50MP अल्ट्रावाइड शूटर है। इसमें 8000mAh की बैटरी है, और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ ही 50W वायरलैस चार्जिंग फीचर भी है। यह फोन Android 17 बेस्ड ColorOS 17 पर रन करता है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66, IP68, और IP69 रेटिंग दी गई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »