Reliance Jio ने देश भर में पूरा किया 5G नेटवर्क लॉन्च

कंपनी ने पिछले वर्ष हासिल किए स्पेक्ट्रम के लिए सभी स्पेक्ट्रम बैंड्स में निर्धारित अवधि से पहले इस लॉन्च को पूरा किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अगस्त 2023 21:17 IST
ख़ास बातें
  • देश में पिछले वर्ष 5G नेटवर्क लॉन्च किया गया था
  • रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने तेजी से इस नेटवर्क को बढ़ाया है
  • टेलीकॉम कंपनियों के बिजनेस में 5G सर्विसेज से बढ़ोतरी हो सकती है

देश के 714 जिलों में यह नेटवर्क शुरू हो चुका है

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने घोषणा की है कि उसने 22 लाइसेंस्ड सर्विस एशिया (LSA) में से प्रत्येक में 5G नेटवर्क  के लॉन्च को पूरा कर लिया है। कंपनी ने पिछले वर्ष हासिल किए स्पेक्ट्रम के लिए सभी स्पेक्ट्रम बैंड्स में निर्धारित अवधि से पहले इस लॉन्च को पूरा किया है। 

रिलायंस जियो ने पिछले महीने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) के पास फेज के न्यूनतम लॉन्च को पूरा करने की जिम्मेदारी से जुड़ी डिटेल्स जमा की थी। इसके बाद DoT ने 11 अगस्त तक सभी सर्कल में इसके लिए जरूरी टेस्टिंग को पूरा किया था। रिलायंस जियो के चेयरमैन, Akash Ambani ने बताया, "हमने केंद्र सरकार, टेलीकॉम डिपार्टमेंट और 1.4 अरब भारतीयों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए हाई क्वालिटी 5G सर्विसेज को लॉन्च किया है। हमें यह घोषणा करते हुए गर्व है कि हमने भारत को 5G सर्विसेज के लॉन्च की स्पीड के लिहाज से दुनिया में अग्रणी स्थिति में पहुंचाया है।" 
Advertisement

कंपनी ने बताया कि उसके कस्टमर्स सभी 22 टेलीकॉम सर्कल में 26 GHz mmWave बेस्ड बिजनेस कनेक्टिविटी का इस्तेमाल कर रहे हैं। अंबानी ने कहा, "पिछले वर्ष 5G स्पेक्ट्रम हासिल करने के बाद से हमारी टीम इस वर्ष के अंत तक इस नेटवर्क को देश भर में लॉन्च करने के लिए लगातार कार्य कर रही थी। यह दुनिया भर में 5G के सबसे तेज लॉन्च में से एक है।" देश में यह सर्विस केवल रिलायंस जियो और भारती एयरटेल दे रही हैं। इन कंपनियों ने 5G नेटवर्क शुरू होने के 10 महीनों के अंदर इसे तीन लाख से ज्यादा साइट्स पर शुरू कर दिया है। देश के 714 जिलों में यह नेटवर्क शुरू हो चुका है।   

हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo पर बताया था, "दुनिया में सबसे तेज 5G नेटवर्क का लॉन्च जारी है। देश के 714 जिलों में तीन से ज्यादा 5G साइट्स पर इसे शुरू किया गया है।" इस नेटवर्क को लॉन्च करने के आठ महीनों के अंदर दो लाख साइट्स पर इसे शुरू किया गया था। Ericsson Mobility Report में बताया गया था कि पिछले वर्ष 5G सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग एक करोड़ पहुंचने का अनुमान है। यह 2028 के अंत तक कुल मोबाइल सब्सक्राइबर्स की लगभग 57 प्रतिशत हो सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  5. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  6. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  4. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  5. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  7. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  8. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  9. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  10. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.