रिलायंस जियो सिम पर वॉयस कॉल लाइफटाइम मुफ्त, 50 रुपये में 1 जीबी 4जी डेटा

रिलायंस जियो सिम पर वॉयस कॉल लाइफटाइम मुफ्त, 50 रुपये में 1 जीबी 4जी डेटा
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट रिलायंस जियो को लेकर अहम घोषणाएं की।

ग्राहकों को बड़ी सौगात देते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो नेटवर्क पर ग्राहकों से सिर्फ डेटा के लिए पैसे लिए जाएंगे। वॉयस कॉल के कोई पैसा नहीं लगेगा, यह आजीवन मुफ्त होगा। इसके अलावा रिलायंस जियो के ग्राहकों को कोई रोमिंग चार्ज भी नहीं लगेगा।

इंटरनेट डेटा को मुकेश अंबानी ने बताया कि डेटा को सभी ग्राहकों के लिए किफायती बनाने की कोशिश रहेगी। उन्होंने कहा, "हमारे डेटा प्लान 5 पैसा प्रति एमबी या 50 रुपये प्रति जीबी से शुरू होंगे।"


इसके अलावा मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो सिम को सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी। यह 5 सितंबर से हर शख्स के लिए उपलब्ध होगा। नया सिम कनेक्शन खरीदने वाले ग्राहकों को जियो वेलकम ऑफर मिलेगा। इसके तहत डेटा, वॉयस, वीडियो, जियो ऐप्स व उसके कंटेंट 31 दिसंबर 2016 तक पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध होंगे।

इस मौके पर मुकेश अंबानी ने कहा, "वह जियो सर्विस को देश के 120 करोड़ लोगों को समर्पित करते हैं। रिलायंस जियो प्रधानमंत्री मोदी के देश के हर नागरिक ऑनलाइन जोड़ने के सपने को साकार करेगा। रिलायंस जियो डेटा की कमी से डेटा की बहुतायत की ओर ले जाएगा।"

रिलायंस जियो के रोडमैप के बारे में उन्होंने कहा, "आज की तारीख में जियो नेटवर्क की पहुंच 18 हज़ार शहरों और 2 लाख से ज्यादा गावों तक है। मार्च 2017 तक इस नेटवर्क की पहुंच देश की 90 फीसदी आबादी तक हो जाएगी।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio, Reliance, Mukesh Ambani
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »