Jio नेटवर्क होगा ज्यादा स्मार्ट, कंपनी कर रही AI में बड़े कदम की तैयारी!

जियो ने Q4 FY25 के दौरान अपने सब्सक्राइबर बेस में काफी बढ़ोत्तरी दर्ज की है।

Jio नेटवर्क होगा ज्यादा स्मार्ट, कंपनी कर रही AI में बड़े कदम की तैयारी!

Jio अपने AI इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

ख़ास बातें
  • जियो ने शुक्रवार को अपने तिमाही रिजल्ट घोषित किए
  • Jio Platforms का चौथी तिमाही का मुनाफा Rs 7,022 करोड़ बताया गया है
  • कंपनी के अनुसार उसने बीते साल में लाखों सब्सक्राइबर्स अपने साथ जोड़े हैं।
विज्ञापन
रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। साथ ही यह देश की सबसे बड़ी 5G नेटवर्क उपलब्ध करवाने वाली कंपनी भी है। रिलायंस जियो ने शुक्रवार को अपने तिमाही रिजल्ट घोषित किए जिसमें कंपनी ने कई अहम बातों का जिक्र किया। Jio Platforms का चौथी तिमाही का मुनाफा Rs 7,022 करोड़ बताया गया है जो कि पिछले साल के Rs 5,587 करोड़ के मुनाफे की तुलना में 25.7% ज्यादा है। कंपनी के अनुसार उसने बीते साल में लाखों सब्सक्राइबर्स अपने साथ जोड़े हैं। 

Jio के टेलीकॉम और स्ट्रीमिंग बिजनेस की बात करें तो मार्च तिमाही में दूरसंचार और स्ट्रीमिंग बिजनेस सेग्मेंट के ऑपरेशंस से कंपनी का रिवेन्यु 17.7% बढ़कर 33,986 करोड़ रुपये (via) हो गया। टेलीकॉम कंपनियों की परफॉर्मेंस को मापने के लिए एक महत्वपूर्ण मीट्रिक, प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एवरेज रिवेन्यु प्रति यूजर या ARPU) भी पिछले साल की तुलना में 13.5% बढ़कर 206.2 रुपये प्रति यूजर प्रति माह हो गया। जियो ने Q4 FY25 के दौरान अपने सब्सक्राइबर बेस में काफी बढ़ोत्तरी दर्ज की है। कंपनी ने 60 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को इस अवधि के दौरान अपने नेटवर्क के साथ जोड़ा है। 

जियो प्लेटफॉर्म्स के सीनियर वॉइस प्रेसिडेंट अंशुमन ठाकुर ने कहा कि जियो 191 मिलियन 5G यूजर्स के साथ दुनिया की सबसे बड़ी डेटा कंपनी बन गई है। उन्होंने आगे कहा कि जियो के 5G सब्सक्राइबर्स बढ़ने, और होम कनेक्ट्स में बढ़ोत्तरी कंपनी के उद्योग में अग्रणी ट्रैफ़िक वृद्धि को बढ़ावा दे रहे हैं।

Reliance Jio Infocomm के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने कहा कि जियो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क तकनीकों के साथ कस्टमर एंगेजमेंट में लगातार दुनिया की बेस्ट परफॉर्मर कंपनी है। जियो सभी भारतीयों के लिए डिजिटल सेवाओं का एक बुके पेश करती है। उन्होंने आगे कहा कि जियो को दुनिया के सबसे बड़े जनसमूह, महाकुंभ मेले में लाखों यूजर्स को सर्विस मुहैया करवाने पर गर्व है, जहाँ कंपनी की नेटवर्क स्केलेबिलिटी और फ्लेक्सिबिलिटी का अच्छा प्रदर्शन हुआ। 

इस दौरान सबसे खास बता सामने आई कि कंपनी AI इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। कहा गया कि Jio जियो बड़े पैमाने पर AI इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विसेज को सक्षम करने पर काम कर रही है। कंपनी के इस कदम से आने वाले समय में जियो नेटवर्क पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा। कंपनी का कहना है कि आने वाले AI बूम से सभी जियो सर्विसेज में एक इंटेलिजेंस की लेयर जोड़ दी जाएगी जिससे जियो यूजर्स को पहले से ज्यादा तेज और स्मार्ट नेटवर्क मुहैया करवाया जा सकेगा। 

इस दौरान कंपनी ने बताया कि JioHome सब्सक्राइबर्स की संख्या 1.8 करोड़ को पार कर गई है। पिछली तिमाही में इनमें 15 लाख की बढ़ोत्तरी हुई है। AirFiber के सब्सक्राइबर्स की संख्या 56 लाख को पार कर गई है। Home Wireline में इंडस्ट्री का 90% नेट एडिशन Jio द्वारा किया जा रहा है, जो पिछले 6 महीनों में निकटतम प्रतिस्पर्धी की तुलना में 5 गुना अधिक है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  4. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  7. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  8. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  9. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »