Nokia ला रही है Wi-Fi 7 ब्रॉडबैंड, जानें क्या-क्या बदल जाएगा?

HMD Global ने HMD Easy Pay नाम से एक नई सर्विस शुरू की है। यह DMI फाइनेंस के साथ साझेदारी में बनाया गया।

Nokia ला रही है Wi-Fi 7 ब्रॉडबैंड, जानें क्या-क्या बदल जाएगा?
ख़ास बातें
  • Nokia ने Wi-Fi 7 सॉल्यूशन को जल्द लॉन्च करने की घोषणा की है
  • इसे 2024 की शुरुआत में अंतिम रूप दिया जा सकता है
  • वीडियो स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गेमिंग को और बेहतर बनाएगी यह टेक्नोलॉजी
विज्ञापन
HMD Global के स्वामित्व वाली कंपनी Nokia का कहना है कि वह 2024 में Wi-Fi 7 ब्रॉडबैंड टेक्नोलॉजी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी पिछले कुछ समय से 6G टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Nokia के नए कैरियर-ग्रेड वाई-फाई 7 डिवाइस डुअल-बैंड, ट्राई-बैंड और क्वाड-बैंड कॉन्फिगरेशन को सपोर्ट करेंगे। फिलहाल मार्केट में Wi-Fi 6 टेक्नोलॉजी मौजूद है। नई टेक्नोलॉजी स्टेबल कनेक्शन और फास्ट इंटनेट स्पीड को सपोर्ट करते हुए स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गेमिंग दोनों का अनुभव बेहतर बनाने का काम करेगी।

ETTelecom की एक रिपोर्ट के अनुसार, Nokia ने घोषणा की है कि अपकमिंग Wi-Fi 7 सॉल्यूशन पूरी तरह से सर्टिफाइड होंगे और स्टैंडर्ड्स का अनुपालन करेंगे। इसे 2024 की शुरुआत में अंतिम रूप दिया जा सकता है। कंपनी कथित तौर पर इसका पूरा सेट बनाने की योजना बना रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नोकिया वाई-फाई 7 सॉल्यूशन 2024 की पहली छमाही तक उपलब्ध होंगे।

Nokia ने Nokia Beacon 24 नाम से एक डिवाइस बनाया है जो अलग-अलग मंजिलों पर वाई-फाई इक्विपमेंट के लिए ओमनीडायरेक्शनल कवरेज देने का दावा करता है। इसके अलावा, ब्रॉडबैंड डिवाइस चार रेडियो लिंक पर मल्टी-लिंक ऑपरेशंस (MLO) को भी सपोर्ट करते हैं।

रिपोर्ट आगे बताती है कि MLO उपकरणों को एक ही समय में विभिन्न आवृत्ति बैंड और चैनलों पर डेटा भेजने और प्राप्त करने में सक्षम बनाती है। नोकिया का वाई-फाई 7 पोर्टफोलियो कॉर्टेका सॉफ्टवेयर पर काम करेगा। पूरे घर में डिवाइस में एम्बेडेड ऐप्स से लेकर क्लाउड तक, नोकिया का कॉर्टेका सॉफ्टवेयर एंड-टू-एंड सॉल्यूशन के रूप में काम करेगा।

सॉफ्टवेयर एक मार्केटप्लेस को भी सपोर्ट करता है जिसमें थर्ड-पार्टी ऐप्स भी शामिल हैं जो फाइबर (ONT) गेटवे, फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) गेटवे और मेश वाई-फाई बीकन पर चलते हैं।

इससे अलग, बता दें कि HMD Global ने HMD Easy Pay नाम से एक नई सर्विस शुरू की है। यह DMI फाइनेंस के साथ साझेदारी में बनाया गया। DMI Finance के सहयोग से, इस कार्यक्रम का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को नोकिया स्मार्टफोन की ओर आकर्षित करना है। इस सर्विस में इंस्टेंट अप्रूवल मिलने का दावा किया गया है। फाइनेंस प्राप्त करने का प्रोसेस पेपरलेस होता है।

HMD Easy Pay में कंपनी ने दावा किया है कि लोन का अमाउंट चैनल पार्टनर्स को ट्रांजेक्शन होने के 2 घंटे के अंदर पहुंचाया जाता है। इसमें कस्टमर No-Cost EMI का फायदा भी ले सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia Wi Fi 7, Nokia WiFi 7
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  5. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  8. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  9. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  10. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »