फ्री चाहिए JioHotstar तो Airtel, Jio और Vi के ये प्रीपेड प्लान करें रिचार्ज, जानें सबकुछ

अगर आप JioHotstar का सब्सक्रिप्शन लेने का सोच रहे हैं तो उससे पहले इन प्रीपेड प्लान के बारे में जान सकते हैं।

फ्री चाहिए JioHotstar तो Airtel, Jio और Vi के ये प्रीपेड प्लान करें रिचार्ज, जानें सबकुछ

Photo Credit: Unsplash/Utsman Media

प्रीपेड प्लान के साथ ओटोटी बेनिफिट बंडल किए जा रहे हैं।

ख़ास बातें
  • Jio के 349 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 398 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Vi का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान रोजाना 2GB डाटा प्रदान करता है।
विज्ञापन
अगर आप JioHotstar का सब्सक्रिप्शन लेने का सोच रहे हैं तो उससे पहले इन प्रीपेड प्लान के बारे में जान सकते हैं, जहां फ्री में सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। जी हां Airtel, Jio और Vodafone Idea जैसी टेलीकॉम कंपनियां अपने कुछ प्रीपेड प्लान के साथ JioHotstar का लाभ मुफ्त प्रदान करती हैं। आइए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री में प्रदान करने वाले प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jio 349 रुपये का प्लान
Jio के 349 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस दिए जाते हैं। इस प्लान के अन्य फायदों में अनलिमिटेड 5G डाटा और JioHotstar का 90 दिनों का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में Jio के AI क्लाउड के जरिए 50GB क्लाउड स्टोरेज भी प्रदान की जाती है।

Jio 445 रुपये का प्लान
Jio के 445 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस का लाभ भी मिलता है। यह प्लान अनलिमिटेड 5G डाटा प्रदान करता है। अन्य फायदों में इस प्लान में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन आता है। यह प्लान Sony LIV, ZEE5, Liongate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, FanCode, Hoichoi जैसी 11 प्रीमियम ओटीटी ऐप्स का एक्सेस प्रदान करता है। इसमें 50GB Jio AI क्लाउड स्टोरेज भी दी जाती है। यह प्लान 90 दिनों के लिए JioHotstar का लाभ प्रदान करता है।

Airtel 398 रुपये प्लान
Airtel के 398 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैधता प्रदान की जाती है। यह प्लान रोजाना 2GB डाटा का लाभ प्रदान करता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। यह प्लान डेली 100 एसएमएस का लाभ प्रदान करता है। यह प्लान सिर्फ यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डाटा एक्सेस का सपोर्ट करता है। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में JioHotstar का 28 दिनों का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Vodafone Idea 399 रुपये प्लान
Vodafone Idea का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 2GB डाटा प्रदान करता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस दिए जाते हैं। यह प्लान रात 12 बजे से लेकर सुबह 12 बजे तक अनलिमिटेड डाटा लाभ प्रदान करता है। इस प्लान में वीकेंड डाटा रोलओवर का लाभ भी मिलता है, जिसे पूरा सप्ताह का बचा हुआ डाटा शनिवार और रविवार उपयोग किया जा सकता है। अन्य फायदों में 1 महीन के लिए JioHotstar Mobile का फ्री एक्सेस मिलता है। यह प्लान हर महीने 2GB डाटा बैकअप भी प्रदान करता है। हाई स्पीडा डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps हो जाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  5. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  6. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  8. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  10. 90 के दशक वाली नाई की दुकान याद दिला देगी ये वेबसाइट! इंटरनेट पर तेजी से हो रही वायरल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »