MTNL 9 सितंबर तक देती रहेगी एफटीटीएच प्लान के साथ अतिरिक्त डेटा

MTNL ने FTH-1500 प्लान की बुकिंग फिर से चालू कर दी है, जो कि 1,200 जीबी FUP लिमिट के साथ आता है। लेकिन प्रमोशनल ऑफर के तहते आपको इसमें 1,500 जीबी कोटा मिलता है।

MTNL 9 सितंबर तक देती रहेगी एफटीटीएच प्लान के साथ अतिरिक्त डेटा

MTNL ने हाल ही में शुरू किया था डबल डेटा ऑफर

ख़ास बातें
  • MTNL ग्राहकों को बढ़ी हुई FUP सात FTTH प्लान पर मिलेगी
  • कंपनी ने FTH-1500 प्लान की बुकिंग भी दोबारा शुरू की
  • एमटीएनएल के मुंबई ग्राहकों को मिली बिल भुगतान में मोहलत
विज्ञापन
महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) अपने फाइबर सब्सक्राइबर्स को ज्यादा डेटा ऑफर करना ज़ारी रखेगी। टेलीकॉम ऑपरेटर ने इनकमिंग कॉल्स के बाद एक्स्ट्रा डेटा के ऑफर को भी एक्सटेंड कर दिया है, अब यह ऑफर 9 सितंबर तक लागू रहेगा। बता दें, कंपनी ने पिछले महीने COVID-19 कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते अपने सब्सक्राइबर्स को राहत देते हुए फेयर यूसेज पॉलिसी (FPU) की सीमा बढ़ाने का ऐलान किया था। एमटीएनएल के द्वारा यह बढ़ी हुई सीमा 7 FTTH प्लान पर लागू होती हैं। प्रमोशनल ऑफर एक्सटेंशन के अलावा, एमटीएनएल ने FTH-1500 की बुकिंग दोबारा खोल दी है। खबरों की मानें, तो MTNL मुंबई ने भी उन ग्राहकों के लिए पेमेंट की तारीख आगे बढ़ा दी है, जिन्होंने मार्च का बिल नहीं भरा। अब आप 20 अप्रैल तक बिल का भुगतान कर सकते हैं।

MTNL ने अपने 7 FTTH प्लान पर बढ़ी हुई सीमा का ऐलान अपनी वेबसाइट पर किया है। कंपनी ने वेबसाइट पर एक सर्कुलर ज़ारी किया है। इस सर्कुलर में दिखाया गया है कि डबल डेटा ऑफर की सीमा जिसका ऐलान पिछले महीने किया गया था, उसे 6 महीने के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है, अब यह 9 सितंबर तक लागू रहेगा।

बढ़ी हुई FUP सीमा जिन 7 प्लान पर लागू होंगी, वो हैं FTH-599, FTH-777, FTH-1111, FTH-1500, FTH-Fire, FTH-2990, और FTH-4990। ऑपरेटर ने इल सर्कुलर में यह भी साफ किया है कि अन्य नियम व शर्ते में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

इसकी के साथ एमटीएनएल ने FTH-1500 प्लान की बुकिंग फिर से चालू कर दी है, जो कि 1,200 जीबी FUP लिमिट के साथ आता है। लेकिन प्रमोशनल ऑफर के तहते आपको इसमें 1,500 जीबी कोटा मिलता है।

इन सब के अलावा, OnlyTech रिपोर्ट की मानें तो एमटीएनएल ने बिल भुगतान की समयसीमा को भी आगे बढ़ा दिया है, अब आप मार्च का बिल 20 अप्रैल तक भर सकते हैं। यह बढ़ी हुई समयसीमा केवल मुंबई सब्सक्राइबर्स के लिए ही लागू होती है। इसका मतलब यह है कि अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपको बिल भरने की कोई मोहलत नहीं दी गई है।

आपको बता दें, पिछले महीने एमटीएनल अपना डबल डेटा ऑफर लेकर आई थी, यह लैंडलाइन और मोबाइल सभी यूज़र्स के ब्रॉडबैंड प्लान पर लागू था। वही, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने वर्क@होम प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान का ऐलान किया था, जिसमें कंपनी अपने लैंडलाइन ग्राहकों को मुफ्त में इंटरनेट कनेक्शन दे रही थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MTNL, MTNL Plan

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  7. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  9. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »