Coronavirus के बढ़ते खतरे के बीच MTNL ने पेश किया डबल डेटा ऑफर

MTNL डबल डेटा ऑफर के अलावा, कंपनी कॉपर अधारित नया कनेक्शन लेना वाले सभी ग्राहकों के लिए इंस्टॉलेशन चार्ज माफ करेगी।

Coronavirus के बढ़ते खतरे के बीच MTNL ने पेश किया डबल डेटा ऑफर

MTNL डबल डेटा ऑफर में फोन और लैंडलाइन दोनों ब्रॉडबैंड प्लान शामिल हैं

ख़ास बातें
  • प्लान के जरिए वर्क फ्रॉम होम को दिया जा रहा है बढा़वा
  • BSNL ने भी हाल में पेश किया था वर्क@होम प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान
  • दिल्ली और मुंबई के सर्कल में लागू होगा MTNL का यह प्लान
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और महानगर टेलीकॉम निगम लिमिटेड (MTNL) ऐसे पहले ऑपरेटर हैं, जिन्होंने कोरोना वायरस के खतरे के बीच अपने ग्राहकों को राहत दी है। पहले भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपना वर्क@होम ब्रॉडबैंड प्लान का ऐलान किया था और अब एमटीएनएल (MTNL) ने अपना डबल डेटा ऑफर ज़ारी किया है, जो दिल्ली और मुंबई में सभी ब्रॉडबैंड प्लान पर लागू होगा। इसमें फोन और लैंडलाइन ब्रॉडबैंड प्लान भी शामिल है। एमटीएनएल का यह कदम लोगों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए प्रेरित भी करेगा। कंपनी का यह ऑफर दिल्ली और मुंबई सर्कल में लागू होगा, यानी दोनों शहरों के एमटीएनएल ग्राहक सभी ब्रॉडबैंड प्लान पर इस डबल डेटा ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी का यह डबल डेटा ऑफर दोनों सर्कल में एक महीने के लिए लाइव होगा।

MTNL ने ट्विटर के माध्यम से ऐलान किया कि वह 1 महीने के लिए सभी ब्रॉडबैंड प्लान पर डबल डेटा ऑफर मुहैया कराएगी।। यही नहीं संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने भी ट्वीट करके यह जानकारी साझा की। इन ऑफर्स के ज़रिए कोरोना वायरस के खतरे के दौरान वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देना है।

इसके अलावा, खबर यह भी है कि जो नए ग्राहक कॉपर अधारित कनेक्शन लेना चाह रहे हैं, उनका इंस्टॉलेशन चार्ज माफ कर दिया जाएगा। हालांकि, ग्राहक को सर्विस का लुफ्त उठाने के लिए मॉडम का भुगतान करना पड़ेगा।

आपको बता दें कि यह घोषणा बीएसएनएल के वर्क@होम प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान के बाद की गई है, जिसमें कंपनी लैंडलाइन ग्राहकों को मुफ्त में इंटरनेट एक्सेस की सुविधा दे रही है। इस ऑफर में बीएसएनएल अपने लैंडलाइन ग्राहकों को 10 एमबीपीएस डाउनलोड स्पीड के साथ 5 जीबी प्रतिदिन इंटरनेट दे रही है। यह प्रमोशनल प्लान सभी सर्कल में उपलब्ध है, जिसमें अंडमान और निकोबार सर्कल भी मौजूद है। इसके साथ आपको मुफ्त ईमेल आई एक्सेस और 1 जीबी स्टोरेज स्पेस भी मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MTNL, MTNL Broadband Plans, Coronavirus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »