जियोफाई खरीदें 1,999 रुपये में, होगा 3,595 रुपये का फायदा

रिलायंस जियो अब जल्द ही 1,999 रुपये के जियोफाई में मुफ्त डेटा और जियो वाउचर देना शुरू करेगी। इस ऑफर में ग्राहकों को कुल 3,595 रुपये का फायदा होगा।

जियोफाई खरीदें 1,999 रुपये में, होगा 3,595 रुपये का फायदा
ख़ास बातें
  • ऑफर के तहत, 999 रुपये वाला जियोफाई 1,999 रुपये में मिलेगा
  • मुफ्त डेटा और वाउचर मिलाकर कुल फायदा 3,595 रुपये का होगा
  • यूज़र को 1,295 रुपये का बंडल्ड डेटा और 2,300 रुपये के जियो वाउचर मिलेंगे
विज्ञापन
रिलायंस जियो अब जल्द ही 1,999 रुपये के जियोफाई में मुफ्त डेटा और जियो वाउचर देना शुरू करेगी। इस ऑफर में ग्राहकों को कुल 3,595 रुपये का फायदा होगा। गैजेट्स 360 को पता चला है कि इस ऑफर के ज़रिए कंपनी 999 रुपये वाला जियोफाई 1,999 रुपये में देगी, जिसमें यूज़र को 1,295 रुपये का बंडल्ड डेटा और 2,300 रुपये के जियो वाउचर मिलेंगे। बता दें कि पिछले साल सितंबर में ही जियोफाई की कीमत 1,999 रुपये से घटकर 999 रुपये हुई थी। साथ ही एयरटेल ने भी अपने 4जी हॉटस्पॉट की कीमत 999 रुपये कर दी थी।

आगामी ऑफर के तहत, 1,999 रुपये का जियोफाई खरीदने वाले यूज़र को 1,295 रुपये मूल्य का डेटा मिलेगा। इसके तहत यूज़र 1.5 जीबी, 2 जीबी और 3 जीबी वाले प्लान का इस्तेमाल कर पाएंगे। पेटीएम, आजियो और रिलायंस डिजिटल के फायदे मिलाकर यूज़र को कुल 2,300 रुपये का फायदा मिलेगा। जोड़-घटाव करके देखें तो दोनों ऑफर को साथ में रखने पर मंहगी कीमत में जियोफाई खरीदने वाले यूज़र को 3,595 रुपये का फायदा होगा।

नया जियो ऑफर अभी लाइव नहीं हुआ है लेकिन टेलीकॉम ऑपरेटर के मुताबिक, यह ऑफर गुरुवार को लॉन्च हो सकता है। ज्यादा जानकारी इस प्लान के लॉन्च होने के बाद ही मिल पाएगी।

बता दें कि पिछले साल रिलायंस जियो ने जियोफाई 4जी हॉटस्पॉट की कीमत 1,999 रुपये से कम कर 999 रुपये कर दी थी। यह कदम ज्यादा से ज्यादा यूज़र तक जियोफाई पहुंचाने की दिशा में उठाया गया था। एयरटेल ने भी कीमत घटाकर अपने 4जी वाई-फाई को 999 रुपये का कर दिया था। हाल में टेलीकॉम ऑपरेटर ने देशभर में 4जी हॉटस्पटॉट का जाल बिछाने के उद्देश्य से हाल में अमेज़न से हाथ मिलाया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , India, JioFi, Reliance Jio, Telecom
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »