• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 42GB डाटा, 2800 मैसेज और 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल्‍स, Jio के इस प्लान की जानें कीमत

42GB डाटा, 2800 मैसेज और 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल्‍स, Jio के इस प्लान की जानें कीमत

इस रिचार्ज प्‍लान के साथ जियो ऐप का कॉम्‍प्‍लीमेंट्री एक्‍सेस मिल जाता है। इससे आप जियो टीवी और जियो सिनेमा अपनी पसंद का मनोरंजन तलाश सकते हैं।

42GB डाटा, 2800 मैसेज और 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल्‍स, Jio के इस प्लान की जानें कीमत

अगर आप 28 दिनों की वैलिडिटी वाला अनल‍िमिटेड प्‍लान तलाश रहे हैं, तो 239 रुपये के रिचार्ज पर नजर घुमा सकते हैं।

ख़ास बातें
  • इसके फायदे काफी अच्‍छे हैं
  • यूजर्स को डाटा से लेकर बेहिसाब कॉल्‍स का लाभ मिलता है
  • यह रिचार्ज प्‍लान तीन चीजों को टारगेट करता है
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Jio) अपने कस्‍टमर्स को रिचार्ज प्‍लान्‍स की एक लंबी फेहरिस्‍त ऑफर करती है। प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान के मामले में यह और विस्‍तृत है साथ में किफायती भी। हालांकि यूजर्स कई बार कन्‍फ्यूज होते हैं। समझ नहीं पाते कि उनके लिए कौन सा प्‍लान बेस्‍ट रहेगा। कई यूजर्स ऐसे भी होते हैं, जो 84 दिनों की वैलिडिटी खत्‍म होने के बाद 28 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज कराते हैं, जो उन्‍हें नया सा लगता है। ऐसे में रिचार्ज प्‍लान के साथ मिल रहे सभी ऑफर्स को समझना जरूरी हो जाता है। आज हम आपके लिए 28 दिनों की वैलिड‍िटी वाला जियो का एक प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्‍लान लेकर आए हैं। इसके फायदे काफी अच्‍छे हैं और यूजर्स को डाटा से लेकर बेहिसाब कॉल्‍स का लाभ मिलता है। तो चलिए इस 239 रुपये वाले रिचार्ज प्‍लान को टटोलना शुरू करते हैं। 

जियो का 239 रुपये वाला प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्‍लान तीन चीजों को टारगेट करता है। यह आपको अनलिमिटेड कॉल्‍स की सहूलियत देता है। पूरे 24 घंटे और 28 दिनों तक आप अपने करीबियों से दिल-खोलकर बात कर सकते हैं। साथ में रोजाना 100 टेक्‍स्‍ट मैसेज भेज सकते हैं। यानी 28 दिनों तक आपके पास 2800 मैसेज का कोटा होता है। अब बात आती है डाटा की, तो इस रिचार्ज प्‍लान के साथ कस्‍टमर्स को 42GB डाटा मिलता है। इसे दिनों में डिवाइड कर लें, तो रोजाना डेढ़ जीबी डाटा के आप हकदार हो जाते हैं।

इसके बाद इंटरनेट की टेंशन खत्‍म हो जाती है। चाहे करनी हो वीडियो कॉल या वॉट्सऐपबाजी, डेढ़ जीबी डाटा प्‍लान के साथ एक औसत और मीडियम यूजर अपना दिन सही तरीके से गुजार सकते हैं। वो यूट्यूब पर मीडियम सेटिंग्‍स में वीडियो भी देख सकते हैं और इस रिचार्ज प्‍लान के साथ मिल रहे जियो सिनेमा और जियो टीवी के एंटरटेनमेंट को भी इन्‍ज्‍वॉय कर सकते हैं। 

हालांकि यहां एक कैपिंग है। डेढ़ जीबी लिमिट खत्‍म होने के बाद स्‍पीड 64केबीपीएस पर सिमट जाती है। यानी पर इंटरनेट से कनेक्‍ट तो रहेंगे, लेकिन वो किसी काम का नहीं होगा। जैसा कि हमने आपको बताया इस रिचार्ज प्‍लान के साथ जियो ऐप का कॉम्‍प्‍लीमेंट्री एक्‍सेस मिल जाता है। इससे आप जियो टीवी और जियो सिनेमा अपनी पसंद का मनोरंजन तलाश सकते हैं। इस तरह जियो आपको लगभग साढ़े 8 रुपये रोजाना के खर्च पर ये फायदे ऑफर कर रही है। अगर आप 28 दिनों की वैलिडिटी वाला अनल‍िमिटेड प्‍लान तलाश रहे हैं, तो 239 रुपये के रिचार्ज पर नजर घुमा सकते हैं।    
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »