Jio Recharge News

Jio Recharge News - ख़बरें

  • Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
    BSNL ने अपने ₹225 वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी में बदलाव किया है। प्लान की कीमत अभी भी ₹225 है, लेकिन इसकी सर्विस वैलिडिटी 30 दिन से घटाकर 28 दिन कर दी गई है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है। पहले प्लान की औसत दैनिक लागत ₹7.50 थी, जो अब 28 दिनों की वैलिडिटी के हिसाब से करीब ₹8.03 हो गई है। हालांकि, 2.5GB डेली डेटा के हिसाब से यह प्लान अब भी कम कीमत वाला विकल्प है।
  • Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
    Jio ने अपने 299 रुपये वाले लोकप्रिय प्रीपेड प्लान को जारी रखने का फैसला किया है। हालांकि, कंपनी ने ग्राहकों को एक साल तक मौजूदा कीमत पर रिचार्ज करने के लिए Jio Prime Membership का विकल्प दिया है। इसकी कीमत 300 रुपये है और योग्य Jio प्लान की कीमत 5 सितंबर 2027 तक लॉक की जा सकती है। यानी अगर इस दौरान 299 रुपये वाला प्लान महंगा होता है, तो Prime सदस्य उसे मौजूदा कीमत पर रिचार्ज कर सकेंगे। 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी और रोज 1.5GB डेटा मिलता है। यह फैसला Airtel के 299 रुपये वाले प्लान को बंद करने के बाद आया है।
  • BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
    BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूजर्स को खास तोहफा दिया है। देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने 1 रुपये वाले प्लान को लॉन्च किया है जिसके तहत यूजर्स को 28 दिनों तक वैधता मिलती है। साथ ही नई सिम दी जाती है और कई बेनिफिट्स साथ में आते हैं।
  • सिर्फ ₹55 में 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स! Jio लेकर आया नया JioTV Pro पैक
    Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए ₹55 का नया JioTV Pro Pack लॉन्च किया है। यह 30 दिन की वैधता वाला एंटरटेनमेंट-ओनली प्लान है, जिसमें 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स और 150 से अधिक प्रीमियम चैनल्स का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में एंटरटेनमेंट, मूवी, न्यूज, किड्स और रीजनल चैनल्स शामिल हैं, जबकि स्पोर्ट्स चैनल्स उपलब्ध नहीं हैं। प्लान का इस्तेमाल करने के लिए एक्टिव Jio प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन जरूरी है। रिचार्ज के बाद यूजर सीधे JioTV ऐप में लॉग इन करके कंटेंट देख सकते हैं।
  • 20GB तक एक्स्ट्रा डेटा चाहिए? Jio के इन 5 प्लान्स में मिल रहे हैं कई बेनिफिट्स
    Reliance Jio ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स के साथ अतिरिक्त डेटा बेनिफिट्स की पेशकश की है। 459, 495, 545, 749 और 899 रुपये वाले प्लान्स में रोज मिलने वाले डेटा के अलावा 5GB से 20GB तक अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है। इनमें कई प्लान्स में Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन, JioHotstar Mobile, JioGames, FanCode और JioAICloud जैसे फायदे भी शामिल हैं। अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं या AI और OTT बेनिफिट्स चाहते हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
  • अब itel 4G फीचर फोन यूजर्स को भी मिलेगा Jio के ₹123 प्लान का फायदा
    itel ने अपने 4G फीचर फोन यूजर्स के लिए Reliance Jio के 123 रुपये वाले प्लान को उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 0.5GB डेटा मिलता है। कंपनी के मुताबिक इससे फीचर फोन यूजर्स सालाना करीब 1,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा Jio के दूसरे फीचर फोन प्लान्स भी अब itel के 4G फीचर फोन पोर्टफोलियो पर उपलब्ध होंगे।
  • IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
    ₹500 के अंदर Jio, Airtel और Vi के ऐसे प्लान्स, जिनमें मिलेगा JioHotstar एक्सेस।
  • Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
    Vodafone Idea ने भारत में नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिनमें बजट और लॉन्ग-वैलिडिटी दोनों तरह के ऑप्शन शामिल हैं। कंपनी ने 325 रुपये का एंट्री-लेवल प्लान पेश किया है, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 10GB डेटा मिलता है। इसके अलावा “NonStop Hero” प्लान्स में 180 दिन की वैलिडिटी और फुल-डे अनलिमिटेड डेटा का दावा किया गया है। हालांकि, 5G कवरेज वाले क्षेत्रों में ही इसका पूरा फायदा मिलेगा। Vi ने 44 रुपये का क्रिकेट डेटा ऐड-ऑन पैक भी पेश किया है।
  • WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
    WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक धमाकेदार फीचर शुरू किया है। यूजर्स अब प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज सीधे WhatsApp के माध्यम से ही कर सकेंगे। इसके लिए आपको ऐप से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यानी अगर आप चैट कर रहे हैं और इसी बीच आपको मोबाइल रीचार्ज करवाना हो तो व्हॉट्सऐप के अंदर से ही अब रीचार्ज भी हो जाएगा।
  • साल में 13 बार रिचार्ज से बचना है? जानें Jio, Airtel और Vi के महीने भर वाले सभी प्लान
    राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने 28 दिन वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान को लेकर संसद में सवाल उठाए और इसे यूजर्स के लिए नुकसानदायक बताया। उनके मुताबिक, इस सिस्टम की वजह से लोगों को साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च होता है। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियां पहले से ही 30 दिन और 1 महीने की वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर कर रही हैं, लेकिन इनके बारे में बहुत कम यूजर्स को जानकारी होती है। ऐसे में Jio, Airtel और Vi के इन प्लान्स को जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • 365 दिनों तक डेली 2.5GB तक डेटा, अनलिमिटिड कॉल, फ्री बेनिफिट्स के साथ BSNL के धांसू प्लान
    भारतीय संचार निगम लिमिटिड अपने ग्राहकों के लिए लम्बी वैधता वाले कई प्लान पेश करती है। ये प्लान काफी किफायती कहे जाते हैं। कंपनी के ये प्लान अन्य प्रतिद्वंदियों जैसे Jio, Airtel, Vi से काफी सस्ते मालूम होते हैं। BSNL के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी हैं जो सस्ते में सालभर की वैधता चाहते हैं।
  • Jio का एक और झटका! 19 और 29 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज पर नहीं मिलेगी पहले जैसी वैलिडिटी
    जियो ने अपने दो डेटा पैक्‍स की वैलिडिटी में बदलाव किया है। 19 रुपये और 29 रुपये के डेटा वाउचर की वैलिडिटी में बदलाव किया गया है। ये वाउचर काफी पॉपुलर हैं और बड़ी संख्‍या में जियो यूजर्स इन्‍हें रिचार्ज के लिए चुनते हैं। इस साल जुलाई में जब तमाम टेलिकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज महंगे किए थे, तब जियो ने भी 15 और 25 रुपये के डेटा वाउचर की कीमत 19 रुपये और 29 रुपये कर दी थी।
  • Jio के इन 2 प्रीपेड रिचार्ज पर Free मिल रहे 3350 रुपये के वाउचर, जानें डिटेल
    दिवाली से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए ऑफर का ऐलान किया है। इसे नाम दिया गया है ‘दिवाली धमाका’ ऑफर। चुनिंदा मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज पर मुफ्त वाउचर दिए जा रहे हैं। ये वाउचर फूड डिलिवरी प्‍लेटफॉर्म, शॉप‍िंग वेबसाइट पर खरीदारी करते समय काम आएंगे। कंपनी ने कुल 3350 रुपये के वाउचर ऑफर किए हैं। रिचार्ज के बाद ये वाउचर रिडीम किए जा सकेंगे।
  • 5G में Jio आगे या Airtel? लेटेस्‍ट रिपोर्ट में खुलासा, Vi, BSNL का क्‍या है हाल, जानें
    भारत में 5G मोबाइल नेटवर्क को रोलआउट करने में जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) सबसे आगे हैं। ओपन सिग्नल ने अलग-अलग कैटिगरीज में इन कंपनियों को परखा। ओवरऑल डाउनलोड स्‍पीड एक्‍सपीरियंस में जियो ने बाजी मारी है, तो ओवरऑल अपलोड स्‍पीड एक्‍सपीरियंस में एयरटेल विजेता बनी है। 5G अपलोड और डाउनलोड स्‍पीड में एयरटेल आगे है। कुल 14 पहलुओं को सामने रखा गया है, जिनमें ज्‍यादातर में एयरटेल, जियो से आगे है।
  • Jio Down : जियो का नेटवर्क ‘ठप’, मोबाइल पर सिग्‍नल गए, कंपनी की वेबसाइट और ऐप भी डाउन!
    रिलायंस जियो (Jio) मंगलवार को नेटवर्क आउटेज का सामना कर रही है। जियो यूजर्स परेशान हैं क्‍योंकि उनके मोबाइल पर सिग्‍नल नहीं आ रहे। कई यूजर्स मोबाइल इंटरनेट नहीं आने से निराश हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जियो फाइबर की सेवाओं पर भी असर पड़ा है। सोशल मीड‍िया पर यूजर्स ने अपनी नाराजगी जताई है। downdetector पर सुबह 11 बजे से जियो आउटेज को रिपोर्ट करना शुरू हुआ। 10 हजार से भी ज्‍यादा रिपोर्ट की गई हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »