Jio GigaFiber के बारे में जानें सबकुछ...

गैजेट्स 360 Jio GigaFiber Preview Offer के तहत जियोगीगाफाइबर इंस्टॉल करने में सफल रहा है। इस लेख में हम आपको जियोगीगाफाइबर प्रिव्यू ऑफर के तहत जियो के ब्रॉडबैंड इंस्टॉल कराने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

Jio GigaFiber के बारे में जानें सबकुछ...

Jio GigaFiber Installation: रजिस्ट्रेशन, प्लान और कीमत

ख़ास बातें
  • अभी JioGigaFiber एक प्रीपेड सेवा है
  • हर महीने 100 एमबीपीएस तक की स्पीड से 100 जीबी डेटा
  • JioGigaFiber Preview Offer ग्राहकों के लिए उपलब्ध
विज्ञापन
बीते साल 15 अगस्त से JioGigaFiber मे रुचि दिखाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी तब से हर किसी के मन में सवाल है कि रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सेवा कब से उनके इलाकों में उपलब्ध होगी। अच्छी बात यह है कि रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सेवा JioGigaFiber धीरे-धीरे ही सही लेकिन चुनिंदा इलाकों में उपलब्ध हो गई है।

अब तक रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सेवा को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स आए जिनमें तरह-तरह के दावे किए गए। लेकिन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। Jio ने वेबसाइट पर FAQs जारी करके इन सवालों के जवाब देने की कोशिश की है।

अच्छी बात यह है कि गैजेट्स 360 भी Jio GigaFiber Preview Offer के तहत जियोगीगाफाइबर इंस्टॉल करने में सफल रहा है। इस लेख में हम आपको जियोगीगाफाइबर प्रिव्यू ऑफर के तहत जियो के ब्रॉडबैंड इंस्टॉल कराने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।


आज की तारीख में भी आप जियो की वेबसाइट या स्टोर पर सीधे नए कनेक्शन का एप्लिकेशन नहीं दे सकते। अभी भी जियोगीगाफाइबर की वेबसाइट पर इच्छुक ग्राहकों को नए कनेक्शन के लिए रुचि रजिस्टर कराना होगा। अगर जियो ने अपनी सेवा की शुरुआत आपके इलाके में कर दी है तो उसके बाद ही आप ब्रॉडबैंड कनेक्शन ले पाएंगे। जियो का ब्रॉडबैंड कनेक्शन अभी प्रिव्यू ऑफर के तहत दिया जा रहा है। यानी इस सेवा का व्यवसायिक लॉन्च होना बाकी है। इसका ऐलान संभवतः आने वाले महीनों में होगा।

जियोगीगाफाइबर प्रिव्यू ऑफर के तहत, जियो कनेक्शन के लिए 4,500 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट ली जा रही है। कंपनी का कहना है कि यह सिक्योरिटी डिपॉजिट ONT डिवाइस (GigaHub Home Gateway) के लिए है। कनेक्शन एक्टिवेशन या इंस्टॉलमेंट के लिए कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। ऑफर में पहले 90 दिनों के लिए इंटरनेट मुफ्त दिया जा रहा है। अगर भविष्य में कोई Jio Broaband यूज़र सेवाओं से संतुष्ट नहीं है तो वो कनेक्शन हटवा सकता है और उसे 4,500 रुपये वापस दे दिए जाएंगे।
 
28hn80cc

JioGigaFiber प्रिव्यू ऑफर में 90 दिनों की मुफ्त सुविधा

जानकारी दी गई है कि प्रिव्यू ऑफर के तहत ब्रॉडबैंड सेवा 90 दिनों के लिए मुफ्त है। इस दौरान ग्राहक को हर महीने 100 एमबीपीएस तक की स्पीड से 100 जीबी डेटा दिया जाएगा। अगर आप 100 जीबी डेटा की खपत कर लेते हैं तो जियो की वेबसाइट या मायजियो ऐप पर जाकर 40 जीबी का डेटा टॉप-अप रीचार्ज कर सकते हैं। यह बिल्कुल ही मुफ्त है।

रिलायंस जियो की ओर से जानकारी दी गई है कि अभी Jio GigaFiber एक प्रीपेड सेवा है। पोस्टपेड सेवा लाने पर काम चल रहा है। इसके अलावा जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेंगे।
 

Jio GigaFiber इंस्टॉल कराने की प्रक्रिया

1. जियो के प्रतिनिधि घर-घर घूमकर जियोगीगाफाइबर कनेक्शन के बारे में लोगों को बता रहे हैं। अगर ऐसे ही किसी प्रतिनिधि या प्रमोशनल कागजात से आपका सामना हुआ है तो आप अपने घर में जियोगीगाफाइबर कनेक्शन लगवा सकते हैं।
2. इस कनेक्शन के लिए आपको 4,500 रुपये का भुगतान करना होगा। यह सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, जियो मनी या पेटीएम के ज़रिए किया जा सकता है। कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ के कागज़ात और आपको अपना एक पासपोर्ट साइज़ फोटो देना होगा।
3. सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि जमा होते ही आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जियो की ओर से नए कनेक्शन का एसएमएस मिल जाएगा।

आपको एक-दो दिन बाद में हार्डवेयर इंस्टालेशन की तारीख का मैसेज आएगा। इस दिन आपके घर में जियोगीगाफाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए वायरिंग और गीगाफाइबर हब को इंस्टॉल किया जाएगा। आप अपनी सुविधा के हिसाब से जियो के ब्रॉडबैंड कनेक्शन इंस्टॉल करवा लेने की तारीख तय कर लें।

जियोगीगाफाइबर कनेक्शन लेते वक्त दो-तीन अहम जानकारियां भी मिलीं। आने वाले समय में कंपनी अपने ग्राहकों के लिए फोन कॉल और जियो डीटीएच की भी सेवा देगी। फिलहाल, इनकी टेस्टिंग चल रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »