Reliance AGM 2019: Jio Fiber और सेट-टॉप बॉक्स को लेकर किए गए बड़े ऐलान

Reliance AGM 2019: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 42वीं सालाना आम बैठक में Jio GigaFiber से जुड़ी बड़ी घोषणाएं की गई हैं।

Reliance AGM 2019: Jio Fiber और सेट-टॉप बॉक्स को लेकर किए गए बड़े ऐलान

Photo Credit: YouTube/The Flame of Truth

Reliance AGM 2019: Jio Fiber और सेट-टॉप बॉक्स को लेकर किए गए बड़े ऐलान

ख़ास बातें
  • पिछले साल हुई थी जियो गीगाफाइबर की घोषणा
  • Jio Fiber के लिए कंपनी को मिले 15 मिलियन रजिस्ट्रेशन
  • जियो फाइबर प्लान की शुरुआती कीमत 700 रुपये
विज्ञापन
Reliance AGM 2019: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 42वीं सालाना आम बैठक में Jio GigaFiber से जुड़ी बड़ी घोषणाएं की गई हैं। सबसे बड़ी घोषणा जियो गीगाफाइबर के व्यवसायिक लॉन्च तारीख को लेकर हुई। 5 सितंबर से जियो गीगाफाइबर सेवा मिलनी शुरू होगी, बता दें कि इसी दिन जियो को तीन साल भी पूरे हो जाएंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन Mukesh Ambani ने बताया कि जियो गीगाफाइबर होम ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए 15 मिलियन रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं।

कंपनी का लक्ष्य 1,600 शहरों में 20 मिलियन घरों और 15 मिलियन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंचना है। अभी पायलेट बेसिस पर जियो गीगाफाइबर  5 लाख घरों में लगा है। याद करा दें कि जियो गीगाफाइबर की टेस्टिंग 2016 से की जा रही है।

जियो गीगाफाइबर प्लान की कीमत 700 रुपये से शुरू होकर 10,000 रुपये प्रतिमाह तक होगी, इसका मतलब इसे हर बजट और हर सेगमेंट के लिए बनाया गया है। मुकेश अंबानी ने इस बात का भी खुलासा किया कि जियो फाइबर, घर से किसी भी भारतीय ऑपरेटर (मोबाइल या फिक्स्ड) पर हमेशा फ्री कॉल की जा सकेगी। जियो गीगाफाइबर प्लान 100 एमबी प्रति सेकेंड से शुरू होकर 1 जीबी प्रति सेकेंड तक जाएंगे।

अगर बात फिक्स्ड लाइन इंटरनेशनल वॉयस कॉलिंग की करें तो मुकेश अंबानी ने सबसे कम कीमत में इंटरनेशनल कॉलिंग के लिए फिक्स्ड लाइन रेट की घोषणा भी की है। यूएस और कनाडा के लिए अनलिमिटेड इंटरनेशनल कॉलिंग पैक को केवल 500 रुपये में उतारा गया है। आम बैठकक के दौरान मुकेश अंबानी ने इस बात से भी पर्दा उठाया है कि जियो गीगाफाइबर प्लान के साथ OTT ऐप्लिकेशन का सब्सक्रिप्शन, संभवतः Hotstar Premium और Netflix शामिल हो सकता है।

प्रीमियम जियो फाइबर ग्राहक जिस दिन फिल्म रिलीज़ होगी उसी दिन फिल्म को देख पाएंगे, कंपनी ने इस सर्विस को Jio First-Day-First-Show नाम दिया है लेकिन यह सर्विस 2020 के मध्य में लॉन्च होगी। जियो फाइब सब्सक्राइबर को Jio Postpaid Plus सर्विस भी मिलेगी।

इस सर्विस से जुड़ी जानकारी 5 सितंबर को जियो डॉट कॉम और माय जियो ऐप पर उपलब्ध होगी। Jio Fiber Welcome Offer चुनने वाले वाले जियो फाइबर ग्राहकों को एचडी एलईडी या 4K टीवी और 4के सेट-टॉप बॉक्स मुफ्त दिया जाएगा। मुकेश अंबानी ने यह भी बताया कि Jio GigaFiber IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) प्लेटफॉर्म 1 जनवरी 2020 से व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  7. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  8. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  9. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  10. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »