• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio के इस प्लान ने की Airtel, Vi की छुट्टी! 30 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल और एंटरटेनमेंट! जानें कीमत

Jio के इस प्लान ने की Airtel, Vi की छुट्टी! 30 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल और एंटरटेनमेंट! जानें कीमत

इस प्लान के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इनमें JioTV, JioCinema, JioSecurity, और JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है।

Jio के इस प्लान ने की Airtel, Vi की छुट्टी! 30 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल और एंटरटेनमेंट! जानें कीमत

जियो के सस्ते प्लान 119 रुपये से शुरू हो जाते हैं।

ख़ास बातें
  • इसमें आपको रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है।
  • इसमें आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
  • वैधता के तहत आपको पूरा 75GB हाई स्पीड इंटरनेट ये प्लान देता है।
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Reliance Jio) के प्रीपेड प्लान (Prepaid Plan) ग्राहकों की हर तरह की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं, ऐसा कंपनी कहती है। इनमें पॉपुलर अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान के अलावा डेटा वाउचर भी शामिल हैं। जियो के सस्ते प्लान यूं तो 119 रुपये से शुरू हो जाते हैं लेकिन इसमें वैधता कम होती है और इंटरनेट डेटा भी ज्यादा नहीं मिलता है। लेकिन कंपनी का एक प्लान ऐसा भी है जिसमें दिल खोलकर डेटा दिया गया है और कीमत कम होने के साथ ही वैधता भी पूरे 30 दिनों की मिलती है। ये प्लान वाकई बेहद पैसा वसूल प्लान है। इसकी पूरी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं। 

हम आज आपको जियो का 30 दिनों की वैधता वाला प्लान (Jio 30 Days Validity Plan) बताने जा रहे हैं। इस प्लान की खास बात ये है कि अन्य प्लान्स की तरह ये 28 दिनों का न होकर पूरे 2 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी देता है। यानि कि प्लान पूरे 1 महीने तक वैलिड रहता है। इसमें आपको रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है जो बेहद कमाल का बेनिफिट है। साथ ही इसमें आपको अनलिमिटिड कॉलिंग भी मिलती है। इस प्लान को आप महज 349 रुपये में जियो ऐप या कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एक्टिवेट करवा सकते हैं। 

आपको बता दें कि इस जियो प्रीपेड प्लान के बेनिफिट अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले बेहद फायदे वाले हैं। वैधता के तहत आपको पूरा 75GB हाई स्पीड इंटरनेट ये प्लान देता है। इसके अलावा इसमें रोजाना के लिए 100 SMS का लाभ भी कंपनी देती है। यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि डेली 2.5GB डेटा की लिमिट खत्म हो जाने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होगा, बल्कि 64kbps की स्पीड पर चलता रहेगा। 

इस प्लान के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इनमें JioTV, JioCinema, JioSecurity, और JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है। जियो सिनेमा के माध्यम से आप अपने मोबाइल फोन में टीवी शोज का मजा ले सकते हैं। जियो सिनेमा आपको लेटेस्ट मूवी मोबाइल में देखने का ऑप्शन देता है। इसी तरह जियो सिक्योरिटी के माध्यम से आप अपने फोन में संवेदनशील डेटा जैसे पिन, पासवर्ड और अकाउंट नम्बर आदि को सुरक्षित रख सकते हैं। जियो क्लाउड आपको फोन में स्टोरेज फुल होने पर क्लाउड स्टोरेज का विकल्प देता है और आपको अलग से स्टोरेज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »