• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio AirFiber: आज हो रहा लॉन्‍च, क्या होगी जियो एयरफाइबर की कीमत, प्रमुख फीचर्स? जानें

Jio AirFiber: आज हो रहा लॉन्‍च, क्या होगी जियो एयरफाइबर की कीमत, प्रमुख फीचर्स? जानें

Jio AirFiber : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की सालाना AGM में इस सर्विस को लॉन्‍च करने का ऐलान किया था।

Jio AirFiber: आज हो रहा लॉन्‍च, क्या होगी जियो एयरफाइबर की कीमत, प्रमुख फीचर्स? जानें

जियो एयरफाइबर आने के बाद फाइबर ऑप्टिकल केबल का एक विकल्‍प लोगों को मिल जाएगा।

ख़ास बातें
  • जियो एयरफाइबर आज होगा लॉन्‍च
  • लोगों को मिलेगी वायरलेस हाईस्‍पीड इंटरनेट सर्विस
  • एयरटेल की सर्विस को मिलेगी टक्‍कर
विज्ञापन
Jio AirFiber Launch Today : जियो एयरफाइबर का इंतजार आज खत्‍म हो रहा है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio इसे लॉन्‍च करने जा रही है। जियो एयरफाइबर एक वायरलेस इंटरनेट सर्विस है। दावा है कि इसके जरिए 1.5 Gbps तक स्पीड मिलेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की सालाना AGM में इस सर्विस को लॉन्‍च करने का ऐलान किया था। जियो एयरफाइबर आने के बाद फाइबर ऑप्टिकल केबल का एक विकल्‍प लोगों को मिल जाएगा। आसान शब्‍दों में कहें, तो लोग बिना तार वाला हाईस्‍पीड इंटरनेट अपने घर लगवा सकेंगे। आइए इसे विस्‍तार से समझते हैं। 
 

Jio AirFiber क्‍या है? 

यह जियो की वायरलेस इंटरनेस सर्विस है। यह एक फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस डिवाइस है। लोगों को हाईस्‍पीड इंटरनेट देने के लिए यह डिवाइस कंपनी के 5G नेटवर्क का इस्‍तेमाल करेगी। दावा है कि यूजर्स को 1.5 Gbps तक स्पीड मिलेगी।
 

जियो एयरफाइबर से कैसे अलग है जियो फाइबर?  

Jio Fiber इंटरनेट सर्विस में लोगों तक हाईस्‍पीड इंटरनेट पहुंचाने के लिए वायर्ड फाइबर ऑप्टिक केबल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसके मुकाबले, Jio AirFiber में पॉइंट-टु-पॉइंट रेडियो लिंक्स का इस्तेमाल से बिना तार के वायरलेस तरीके से इंटरनेट उपलब्ध कराया जाएगा।  
 

Jio AirFiber के प्रमुख फीचर्स

Jio AirFiber में पैरंटल कंट्रोल, Wi-Fi 6 के लिए सपोर्ट और इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी फायरवॉल जैसे फीचर्स होंगे। Jio AirFiber में हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए 5G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। 
 

Jio AirFiber की कीमत क्‍या होगी? 

सबसे बड़ा सस्‍पेंस यही है कि Jio AirFiber की कीमत क्‍या होगी। बीते दिनों जियो की प्रतिद्वंदी एयरटेल ने भी ऐसी ही एक सर्विस को लॉन्‍च किया था। उसके एयरटेल एक्‍स्‍ट्रीम एयरफाइबर कहा गया। उसकी कॉस्‍ट 7500 रुपये है, जिसमें 100 एमबीपीएस की स्‍पीड मिलती है। जियो एयरफाइबर को भी इसी प्राइस रेंज में लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद है। 
 

Jio AirFiber को कौन इस्‍तेमाल कर पाएगा?

Jio AirFiber के जरिए घरों के साथ-साथ ऑफ‍िसों में हाईस्‍पीड इंटरनेट पहुंचाने की तैयारी है। रिपोर्टों के अनुसार, जियो करीब 20 करोड़ घरों और परिसरों में इसे पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  4. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »