Idea की Airtel और Jio को चुनौती, 249 रुपये में 56 जीबी डेटा वाला प्रीपेड पैक लॉन्च

निजी टेलीकॉम कंपनी Idea ने Jio से मुकाबला करने के लिए 249 रुपये का नया प्रीपेड पैक उतारा है। 249 रुपये वाले इस पैक में यूज़र को 2 जीबी 3जी/4जी डेटा हर दिन मिलेगा।

Idea की Airtel और Jio को चुनौती, 249 रुपये में 56 जीबी डेटा वाला प्रीपेड पैक लॉन्च

Idea 249 Pack

ख़ास बातें
  • Idea ने Jio से मुकाबला करने के लिए 249 रुपये का प्लान उतारा
  • 249 रुपये वाले इस पैक में यूज़र को मिलेगा कुल 56 जीबी डेटा
  • इस प्रीपेड पैक की वैधता 28 दिन होगी
विज्ञापन
निजी टेलीकॉम कंपनी Idea ने Jio से मुकाबला करने के लिए 249 रुपये का नया प्रीपेड पैक उतारा है। 249 रुपये वाले इस पैक में यूज़र को 2 जीबी 3जी/4जी डेटा हर दिन मिलेगा। इसके अलावा असीमित वॉयस कॉल, एसएमएस का लाभ भी पैक में शामिल है। इस प्रीपेड पैक की वैधता 28 दिन है। यानी, यूज़र को इस पैक के ज़रिए कुल 56 जीबी डेटा मिलेगा। वॉयस कॉल की सीमा हर दिन 250 मिनट रहेगी और साप्ताहिक सीमा 1000 मिनट होगी। बता दें कि यह पैक वर्तमान में चुनिंदा सर्कल में ही लागू हुआ है। बाद में इसका विस्तार किया जाएगा।

वहीं, दूसरी तरफ एयरटेल का हाल में लॉन्च हुआ 249 रुपये वाला प्लान भी समान लाभ के साथ आता है। इसमें यूज़र को 2 जीबी 3जी/4जी डेटा हर दिन दिया जाता है। 28 दिन की वैधता वाले इस प्लान में यूज़र को 100 एसएमएस प्रतिदिन व असीमित वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। साथ ही रिलायंस जियो का 198 रुपये वाला प्लान भी इस मुकाबले में शामिल है। इसमें यूज़र को 28 दिन के लिए 2 जीबी डेटा हर दिन, असीमित वॉयस कॉलिंग और मुफ्त एसएमएस की सुविधा दी जाती है। ध्यान देने वाली बात है कि आइडिया के 249 वाले पैक में दैनिक और साप्ताहिक सीमाएं हैं, जबकि एयरटेल और जियो के प्लान में ऐसा नहीं है। इस दिशा में वोडाफोन के पैक का इतंज़ार है।

आइडिया के पोर्टल पर 357 रुपये वाले पैक का ज़िक्र किया गया है, जो वर्तमान में समान लाभ देता है। अनुमान लगाया गया है कि नया प्लान लागू होते ही 357 वाला प्लान हटा लिया जाएगा। प्रीपेड यूज़र के लिए आइडिया ने हाल में 5 जीबी हर दिन डेटा वाला पैक भी उतारा था। 998 रुपये वाले इस पैक में यूज़र को डेटा के अलावा 100 एसएमएस प्रतिदिन, असीमित वॉयस कॉल का लाभ दिया जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Idea Cellular, Idea 249, Airtel, Jio, Telecom, India, Best Prepaid Packs
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
  2. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  4. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  5. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  6. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  9. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  10. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »