Airtel 4G VoLTE एक्टिव करने का तरीका

Airtel VoLTE सेवा उपलब्ध करा दी गई है। हमने आपकी सुविधा के लिए इस सेवा को एक्टिव करने का तरीका बताया है।

Airtel 4G VoLTE एक्टिव करने का तरीका
ख़ास बातें
  • एयरटेल यूज़र के लिए खुशखबरी, लॉन्च हुई VoLTE सेवा
  • बता दें कि यह एक 4जी एलटीई तकनीक है
  • तकनीक को लाने वाली एयरटेल, Reliance Jio के बाद दूसरी टेलीकॉम कंपनी
विज्ञापन
अब एयरटेल यूज़र यह शिकायत नहीं कर सकेंगे कि उनके नेटवर्क पर रिलायंस जियो वाली कॉल क्वालिटी नहीं होती। क्योंकि एयरटेल ने सोमवार को 4जी वीओएलटीई सेवा शुरू करने का ऐलान किया। अभी Airtel VoLTE सेवा सिर्फ मुंबई में उपलब्ध है, लेकिन अन्य सर्किल के यूज़र के लिए इंतज़ार लंबा नहीं होगा। कम से कम एयरटेल के दावे से तो ऐसा ही लगता है।

अगर आपके मन में यह सवाल है कि 4जी वॉयस ओवर एलटीई तकनीक क्या है? बता दें कि यह एक 4जी एलटीई तकनीक है जिसमें इंटरनेट डेटा के ज़रिए वॉयस कॉल की क्वालिटी बेहतर हो जाती है। भारत में इस तकनीक को लाने वाली एयरटेल, Reliance Jio के बाद दूसरी टेलीकॉम कंपनी है।

कंपनी ने साफ किया है कि वह ग्राहकों से वीओएलटीई सेवा के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं लेगी। भारत में एयरटेल के 26 करोड़ से ज़्यादा ग्राहक हैं।

Airtel VoLTE सेवा इस्तेमाल करने से पहले कुछ ज़रूरी बातें..
1. सबसे आप www.airtel.in/volte वेबसाइट पर जाकर जांच सकते हैं कि आपके हैंडसेट पर इस फीचर के लिए सपोर्ट मौज़ूद है या नहीं। अभी कंपनी ने इस वेबसाइट पर ऐप्पल, सैमसंग, शाओमी, जियोनी और ओप्पो ब्रांड के चुनिंदा स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है जो इस फीचर को सपोर्ट करेंगे। बताया गया है कि यह पेज अपडेट होता रहेगा।

2. संभव है कि आपको अपने मोबाइल फोन को अपडेट करना पड़े। हो सकता है कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों द्वारा इस फीचर के लिए अपडेट जारी किया जाए।

3. इस सेवा को इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एयरटेल का 4जी सिम होना चाहिए। अगर नहीं है तो आप पास के एयरटेल स्टोर जाकर 4जी सिम पर अपग्रेड कर सकते हैं।

VoLTE फीचर एक्टिव करने का तरीका
1. सबसे पहले यह सुनिश्चित करें आपके मोबाइल पर वीओएलटीई वॉयस कॉलिंग फीचर एक्टिव है।

आईओएस डिवाइस के लिएः Settings -> Mobile Data -> Mobile Data Options -> Enable 4G -> Turn on Voice & Data पर जाएं।

एंड्रॉयड के लिएः  Settings -> Mobile Network -> Turn on VoLTE call

2. अगर आप डुअल सिम स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आप एयरटेल सिम को उस स्लॉट में डालें जो डेटा क्षमता और 4जी/3जी/2जी (ऑटो) नेटवर्क मोड के साथ आता है। इसके लिए सेटिंग्स में जाएं, फिर सिम नेटवर्क पर। आगे Preferred network type को चुनें, फिर 4जी/3जी/2जी को।

बता दें कि सेटिंग्स की प्रक्रिया कई मोबाइल में अलग होती है। अगर आप सफल नहीं हो पा रहे हैं तो एयरटेल के ग्राहक सेवा नंबर 121 पर कॉल करके अपनी दुविधा दूर कर सकते हैं।

अगर आपके पास इनमें से कोई हैंडसेट है तो आप बिना किसी परेशानी के Airtel 4G VoLTE सेवा का लुत्फ उठा पाएंगे- iPhone SE, iPhone 6, iPhone 6 plus, iPhone 6S, iPhone 6S plus, iPhone 7, iPhone 7 plus, Samsung Galaxy J7, Samsung Galaxy A8, Samsung Galaxy J2 Pro, Samsung Galaxy J2 2016, Xiaomi Mi Max Prime, Xiaomi Redmi Note 4, Xiaomi Mi max, Xiaomi Mi 5, Gionee A1 और Oppo F3 plus

उम्मीद है कि इस प्रक्रिया के ज़रिए आप एयरटेल 4जी वीओएलटीई सेवा का लुत्फ उठा पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel 4G Volte, Airtel 4G
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  2. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  3. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
  4. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  6. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  7. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  8. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  9. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  10. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »