फेसबुक ने भारत में लॉन्च किया एक्सप्रेस वाई-फाई

फेसबुक ने भारत में लॉन्च किया एक्सप्रेस वाई-फाई
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से चल रही टेस्टिंग के बाद, भारत में गुरुवार को व्यवसायिक तौर पर एक्सप्रेस वाई-फाई लॉन्च कर दिया। फेसबुक ने खुलासा किया कि कंपनी 2015 से विभिन्न इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर टेस्टिंग कर रही है। और अब चार राज़्यों- उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान और मेघालय में करीब 700 हॉटस्पॉट के जरिए इंटरनेट को व्यवसायिक तौर पर उपलब्ध करा दिया गया है।

इसके साथ ही, फेसबुक ने एयरटेल के साथ अपनी साझेदारी का भी ऐलान किया। फेसबुक के साथ मिलकर अगले कुछ महीनों में फेसबुक देशभर में  20,000 नए एक्सप्रेस वाई-फाई पेसबुक हॉटस्पॉट लॉन्च करेगी। उत्तराखंड, गुजरात राजस्थान और मेघालय में फिलहाल एयरजल्दी, तिकोना, एलएमईएस और शैलधर जैसे इंटरनेट सेवा प्रदाता हैं। कंपनी ने एक बयान में बताया कि एक्सप्रेस वाई-फाई कनेक्टिवविटी अभी  भारत, इंडोनेशिया, केन्या, नाइज़ीरिया और तंजानिया में काम करही है।

फेसबुक का कहना है कि साइनअप करके कोई भी एक्सप्रेस वाई-फाई एक्सेस कर सकता है। इसके लिए साझेदारों द्वारा तय किये हर रोज़, साप्ताहिक या प्रतिमाह वाले पैक को एक्सप्रेस वाई-फाई रिटेलर से खरीदा जा सकता है। इसके बाद यूज़र एक्सप्रेस वाई-फाई हॉटस्पॉट से कनेक्ट कर पाएंग। और फिर एक अकाउंट रजिस्टर/क्रिएट कर, लॉगिन करने के बाद ब्राउजिंग ा फिर इंटरनेट के जरिए किसी भी ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे।

फेसबुक एशिया पैसिफिक के हेड ऑफ कनेक्टिविटी सॉल्यूशन के मुनीश सेठ ने एक बयान में कहा, ''एक्सप्रेस वाई-फाई को कम कीमत पर मोबाइल के लिए डेटा उपलब्ध कराने के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है। तेज गति के साथ ऑनलाइन रहने और ऐप एक्सेस के साथ डाउनलोड और कंटेट स्ट्रीम करने की सुविधा मिलेगा। हमारी एक्सप्रेस वाई-फाई साझेदारी का उद्देश्य स्थानीय भारतीय उद्यमियों को अपने गांव या क्षेत्र में इंटरनेट एक्सेस देने के लिए बिज़नेस शुरू करने के लिए बढ़ावा देना है। इसके अलावा, वे भारतीयों को किफ़ायती दामों में आसानी से इंटरनेट से कनेक्ट होने में भी मदद करते हैं।''

उन्होंने आगे कहा, ''हमारा लक्ष्य, भारत में तेजी से एक्सप्रेस वाई-फाई की संख्या को बढ़ाना है। भारत में करीब 130 करोड़ लोग हैं, लेलकिन टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की परफॉर्मेंस इंडीकेटर रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ 39 करोड़ लोग ही इंटरनेट से जुड़े हैं..हम दुनिया भर में अपने साझेदारों के साथ एक्सप्रेस वाई-फाई का विस्तार करने के लिए और इंतज़ार नहीं कर सकते।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Airtel, Telecom, Internet, India, Facebook Express WiFi

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »