फेसबुक की 'एक्सप्रेस वाईफाई' सेवा की भारत में हो रही है टेस्टिंग

फेसबुक की 'एक्सप्रेस वाईफाई' सेवा की भारत में हो रही है टेस्टिंग
विज्ञापन
फेसबुक को इस साल भारत में उस वक्त बड़ा झटका लगा जब ट्राई ने कंपनी के महत्वाकांक्षी फ्री बेसिक्स प्रोजेक्ट को बंद करने का फैसला किया। ऐसा लगता है कि इस झटके के बाद भी फेसबुक ने हिम्मत नहीं हारी है। दरअसल, कंपनी अब भारत में अपनी वाई-फाई सेवा की टेस्टिंग कर रही है।

फेसबुक ने पुष्टि की है कि वह देश के कई इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ मिलकर एक्सप्रेस वाईफाई सेवा की टेस्टिंग कर रही है। बीबीसी ने जानकारी दी है कि फेसबुक की एक्सप्रेस वाईफाई सेवा अभी शुरुआती स्टेज में है। यह सेवा अभी 125 ग्रामीण वाई-फाई हॉटस्पॉट पर उपलब्ध है।

इस सोशल मीडिया ने प्रेस विज्ञप्ति को जारी करके कहा, "वाई-फाई सेवाओं को कई स्थानीय इंटरनेट प्रदाता कंपनियों के मिलकर टेस्ट किया जा रहा है।" फेसबुक आने वाले दिनों में अपनी एक्सप्रेस वाई-फाई सेवाओं को अन्य क्षेत्रों में भी उपलब्ध कराएगी।
 
express_wifi_facebook_site_screenshot

फेसबुक के एक्सप्रेस वाई-फाई पेज पर लिखा है, "एक्सप्रेस वाईफाई के लिएहम इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स, टेलीकॉम कंपनियों और स्थानीय उद्यमियों के साथ काम कर रहे हैं। इसके जरिए हम दुनिया भर के जगहों को कनेक्ट करना चाहते हैं। हम फिलहाल भारत में लाइव हैं और जल्द ही दूसरे क्षेत्रों में भी अपनी सेवाओं की शुरुआत करेंगे।"

एक्सप्रेस वाईफाई सर्विस का मकसद स्थानीय इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के डेटा को आम यूज़र तक पहुंचाना है। आधिकारिक पेज पर लिखा गया है, "जब लोग तेजी से किफायती और भरोसेमंद इंटरनेट खरीद पाते हैं तो उन्हें न्यूज, शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी, इंटरनेट से जुड़ी जानकारियों को पाने का मौका मिल जाता है।"

कंपनी ने जोर देकर कहा है कि एक्सप्रेस वाईफाई की मदद से स्थानीय उद्यमी अपने क्षेत्र में क्वालिटी इंटरनेट तो मुहैया कराएंगे ही, साथ में यह उनकी कमाई का जरिया बनेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Express Wi Fi, Facebook, Free Basics, Social
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »