12 OTT ऐप्स, 400mbps हाई स्पीड डाटा पूरे 365 दिन, 300+ टीवी चैनल भी फ्री

Excitel के प्लान्स में हाई स्पीड डाटा के साथ-साथ ओटीटी ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और 300 से ज्यादा लाइव चैनल का एक्सेस मिलता है।

12 OTT ऐप्स, 400mbps हाई स्पीड डाटा पूरे 365 दिन, 300+ टीवी चैनल भी फ्री

Photo Credit: Unsplash/Jakub Żerdzicki

ख़ास बातें
  • Excitel के ₹449 वाले प्लान में 200mbps से अनलिमिटेड डाटा मिलता है।
  • Excitel के ₹549 वाले प्लान में 300mbps से अनलिमिटेड डाटा मिलता है।
  • Excitel के ₹699 वाले प्लान में 400mbps से अनलिमिटेड डाटा मिलता है।
विज्ञापन

अगर आप अपने घर या ऑफिस के लिए कोई दमदार स्पीड वाला ब्रॉडबैंड प्लान तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। आज हम Excitel के ऐसे प्लान्स की बात कर रहे हैं, जिनमें हाई स्पीड डाटा के साथ-साथ ओटीटी ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और 300 से ज्यादा लाइव चैनल का एक्सेस मिलता है। ये ब्रॉडबैंड प्लान घर पर तेज इंटरनेट प्रदान करने के साथ-साथ टीवी में केबल लगवाने के झंझट से भी छुटकारा प्रदान करते हैं। यहां हम आपको 12 महीने की वैधता के साथ आने वाले Excitel के तीन ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Excitel का 449 रुपये वाला प्लान:
Excitel के 449 रुपये वाले प्लान में 200mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा मिलता है। इस प्लान में Alt TV, Distro TV, FANCODE और Shemaroo जैसे 5 ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में 300 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का एक्सेस भी प्रदान किया जाता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर 12 महीने के लिए यह प्लान खरीदा जाता है तभी प्रति माह 449 रुपये कीमत बैठती है। जबकि 6 महीने के लिए लिया जाता है तो 500 रुपये प्रति माह कीमत बैठती है, वहीं 3 महीने पर कीमत बढ़कर 699 रुपये प्रति माह हो जाती है।

Excitel का 549 रुपये वाला प्लान:
Excitel के 549 रुपये वाले प्लान में 300mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा प्रदान किया जाता है। इस प्लान में SonyLIV, STAGE, Distro TV, Alt TV, FANCODE और Shemaroo जैसे 8 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस भी शामिल है। टीवी में केबल के झंझट को दूर करने के लिए 300 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का एक्सेस भी मिलता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर 12 महीने के लिए यह प्लान खरीदा जाता है तभी प्रतिमाह 549 रुपये कीमत बैठती है। जबकि 6 महीने के लिए लिया जाता है तो 649 रुपये प्रति माह कीमत बैठती है, वहीं 3 महीने पर कीमत बढ़कर 799 रुपये प्रति माह हो जाती है।

Excitel का 699 रुपये वाला प्लान:
Excitel के 699 रुपये वाले प्लान में 400mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा मिलती है। इस प्लान में Amazon Prime, Jio Hotstar, Zee5, Lionsgate Play, SonyLIV और STAGE जैसे 12 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन प्रदान किया जाता है। इसके अलावा 300 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का एक्सेस भी शामिल है, जिससे टीवी में केबल लगाने का झंझट भी नहीं रहेगा। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान 3 महीने की वैधता के साथ आता है तो कीमत 899 रुपये प्रति माह बैठती है। वहीं 6 महीने के प्लान के साथ मासिक कीमत 799 रुपये हो जाती है, जबकि साल भर की वैधता के साथ मासिक कीमत 699 रुपये हो जाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  6. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  7. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  8. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  9. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  10. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »