BSNL का 199 रुपये का रीचार्ज प्लान Jio और Vi के प्लान्स को देता है कड़ी टक्कर

भले ही इन प्लान्स की कीमत एक जैसी हो, लेकिन बेनेफिट्स के हिसाब से यह तीनों ही 199 रुपये के रीचार्ज प्लान एक-दूसरे से काफी भिन्न हैं।

BSNL का 199 रुपये का रीचार्ज प्लान Jio और Vi के प्लान्स को देता है कड़ी टक्कर
ख़ास बातें
  • BSNL के प्लान में मिलती है 30 दिन की वैलिडिटी
  • Jio के प्लान में मौजूद है 23 दिन की वैलिडिटी
  • वीआई का प्लान देगा 18 दिन की वैलिडिटी
विज्ञापन
BSNL कंपनी के प्रीपेड रीचार्ज पोर्टफोलियो में कई रीचार्ज प्लान शामिल है, जिसमें यूज़र्स को कई सस्ते से सस्ते व महंगे से महंगे रीचार्ज प्लान्स के विकल्प मिलते हैं। उन्हीं में से एक रीचार्ज प्लान है 199 रुपये का, जिसमें ग्राहकों को एक-साथ कई बेनेफिट्स इस्तेमाल के लिए प्राप्त होते हैं। हालांकि, बीएसएनएल की तरह प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Jio और Vi भी 199 रुपये का रीचार्ज प्लान लेकर आती हैं। भले ही इन प्लान्स की कीमत एक जैसी हो, लेकिन बेनेफिट्स के हिसाब से यह तीनों ही 199 रुपये के रीचार्ज प्लान एक-दूसरे से काफी भिन्न हैं। तीनों रीचार्ज प्लान की तुलना की जाए, तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल का रीचार्ज प्लान जियो और वीआई के प्लान पर भारी पड़ता है। आइए जानते हैं इन रीचार्ज प्लान के बारे में।
 

Jio Rs 199 recharge plan

Jio के 199 रुपये के रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को 23 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो प्लान के तहत ग्राहकों को डेली 1.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा का एक्सेस प्राप्त होता है। 23 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से इस प्लान में आपको कुल मिलाकर 34.5 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मिलता है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा शामिल है।  
 

Vi Rs 199 recharge plan

Vi के 199 रुपये के प्लान में ग्राहकों को महज 18 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती है। इसके अलावा, वीआई कंपनी ग्राहकों को डेली 1 जीबी डाटा ही इस्तेमाल के लिए प्रदान करती है। 18 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से प्लान के तहत ग्राहकों को कुल मिलाकर 18 जीबी डाटा ही इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है। हालांकि, कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट इस कंपनी में भी आपको जियो के समान मिलेंगे।
 

BSNL Rs 199 recharge plan

BSNL कंपनी 199 रुपये के प्लान में पूरे 30 दिन तक की वैलिडिटी प्रदान करती है। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2 जीबी डाटा प्रदान किया जाता है, 30 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से प्लान के तहत यूज़र्स को 60 जीबी इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है। इसके अलावा, इस प्लान में भी अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा शामिल है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »