सायबर पुलिस ने दी 5G SIM फ्रॉड से बचने की चेतावनी

पुलिस ने लोगों से किसी टेलीकॉलर को वन-टाइम पासवर्ड (OTP) नहीं बताने के लिए कहा है क्योंकि इससे उनके बैंक एकाउंट से रकम निकाली जा सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2022 17:16 IST
ख़ास बातें
  • SIM अपग्रेड करने के बहाने से लोगों के साथ अपराधी फ्रॉड कर सकते हैं
  • गुरूग्राम में फ्रॉड के ऐसे मामले हुए हैं
  • कुछ राज्यों में पुलिस को इस तरह से धोखाधड़ी की शिकायतें मिल रही हैं

पुलिस ने लोगों से किसी टेलीकॉलर को OTP नहीं बताने के लिए कहा है

देश में 5G सर्विसेज के लॉन्च के साथ ही इससे जुड़े फ्रॉड के मामलों की आशंका भी है। गुरूग्राम में सायबर पुलिस सेल ने शहर के लोगों को ऐसे सायबर अपराधियों से बचने की सलाह दी है जो उनके SIM कार्ड को अपग्रेड करने के बहाने से उनके साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं।

पुलिस ने लोगों से किसी टेलीकॉलर को वन-टाइम पासवर्ड (OTP) नहीं बताने के लिए कहा है क्योंकि इससे उनके बैंक एकाउंट से रकम निकाली जा सकती है। गुरूग्राम उन आठ शहरों में शामिल है जहां पहले फेज में 5G सर्विसेज शुरू की गई हैं। बहुत से राज्यों में पुलिस को ऐसी शिकायतें मिल रही हैं जिनमें मोबाइल फोन पर आए लिंक को क्लिक करने पर उनके बैंक एकाउंट से रकम निकाल ली गई। गुरूग्राम में पुलिस की टीमें इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कॉलेजों, मॉल्स, ग्राम पंचायतों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जा रही हैं। गुरूग्राम में कुछ लोग ऐसे सायबर अपराधियों का निशाना बने हैं जिन्होंने उनके SIM को अपग्रेड करने के बहाने से धोखाधड़ी की है। 
Advertisement

Reliance Jio ने दिल्ली सहित चार शहरों में 5G सर्विसेज का चार शहरों में बीटा ट्रायल शुरू कर दिया है। इसमें यूजर्स को 1Gbps से अधिक की डाउनलोड स्पीड मिल रही है। कंपनी ने बताया कि ट्रायल के दौरान 5G सर्विसेज केवल निमंत्रण के आधार पर उपलब्ध होंगी। अन्य शहरों के लिए भी कंपनी जल्द ही इस हाई-स्पीड नेटवर्क का ट्रायल शुरू करेगी। यूजर्स को शहर में नेटवर्क कवरेज के पूरा होने तक ट्रायल में ये सर्विसेज मिलती रहेंगी। 

यूजर्स को रिलायंस जियो के SIM को बदलने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी सभी हैंडसेट ब्रांड्स के साथ उनके 5G हैंडसेट्स को रिलायंस जियो की इन सर्विसेज के लिए सक्षम बनाने पर काम कर रही है। हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने देश भर में 5G नेटवर्क पर लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का खर्च करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो इंफोकॉम ने देश में सबसे तेजी से 5G कनेक्टिविटी शुरू करने की एक महत्वकांक्षी योजना बनाई है। प्रमुख शहरों में इस नेटवर्क की शुरुआत के बाद हर महीने इसकी कवरेज बढ़ाई जाएगी। अंबानी ने बताया था, "हम अपने वायरलेस और वायरलाइन एसेट्स का इस्तेमाल देश भर में फाइबर क्वालिटी वाले ब्रॉडबैंड को पहुंचाने के लिए करेंगे।"  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.