• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio GigaFiber से मुकाबले के लिए लॉन्च हुई BSNL Bharat Fiber सर्विस, 1.1 रुपये में मिलेगा एक जीबी डेटा: रिपोर्ट

Jio GigaFiber से मुकाबले के लिए लॉन्च हुई BSNL Bharat Fiber सर्विस, 1.1 रुपये में मिलेगा एक जीबी डेटा: रिपोर्ट

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने Jio GigaFiber सर्विस से मुकाबले के लिए Bharat Fiber ब्रॉडबैंड सर्विस को लॉन्च कर दिया है।

Jio GigaFiber से मुकाबले के लिए लॉन्च हुई BSNL Bharat Fiber सर्विस, 1.1 रुपये में मिलेगा एक जीबी डेटा: रिपोर्ट

BSNL Bharat Fiber सर्विस लॉन्च, 1.1 रुपये में मिलेगा एक जीबी डेटा: रिपोर्ट

ख़ास बातें
  • BSNL Bharat Fiber का मुकाबला होगा Jio GigaFiber सर्विस से
  • BSNL ने कुछ समय पहले अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड प्लान को किया था अपडेट
  • BSNL पिछले साल लाई थी 25 प्रतिशत तक का कैशबैक ऑफर
विज्ञापन

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने Jio GigaFiber सर्विस से मुकाबले के लिए Bharat Fiber ब्रॉडबैंड सर्विस को लॉन्च कर दिया है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि नई हाई-स्पीड फाइबर-टू-द-होम (FTTH) सर्विस के अंतर्गत यूजर्स को 35 जीबी डेटा प्रति दिन मिलेगा। वो भी सिर्फ 1.1 रुपये प्रति जीबी की दर से। याद करा दें कि, कुछ समय पूर्व बीएसएनएल ने अपने अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड प्लान को भी अपग्रेड किया था। अपडेट होने के बाद अब BSNL के यह प्लान 6 गुना तक अधिक डेटा प्रदान करते हैं।

जियो गीगाफाइबर और Airtel Broadband सर्विस को कांटे की टक्कर देने के लिए BSNL ने पिछले माह अपने वार्षिक और छह महीने वाले ब्रॉडबैंड प्लान के साथ 25 प्रतिशत कैशबैक ऑफर की भी पेशकश की थी। वेबसाइट ET Telecom की रिपोर्ट से यह बात सामने आई है कि BSNL ने अपने ऑनलाइन पोर्टल पर Bharat Fiber सर्विस के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। हम स्वतंत्र रूप से बुकिंग के सोर्स को वेरिफाई नहीं कर सके हैं। यही वजह है कि हमने इस विषय में बीएसएनएल से संपर्क किया है। जैसे ही कंपनी की तरफ से कोई जानकारी प्राप्त होगी, हम अपनी खबर के माध्यम से आपको अपडेट करेंगे। बीएसएनएल की यह सर्विस 1.1 रुपये के खर्च में एक जीबी डेटा देगी।  

पिछले साल अगस्त माह में लॉन्च हुई Reliance Jio GigaFiber ब्रॉडबैंड सेवा से मुकाबले के लिए BSNL ने अपनी हाई-स्पीड भारत फाइबर सर्विस को लॉन्च किया है। रिलायंस जियो का उद्देश्य है कि GigaFiber सर्विस के तहत यूजर्स को 1 जीबी प्रति सेकेंड की स्पीड मिले। जियो की ब्रॉडबैंड सेवा देशभर के 1,100 शहरों में उपलब्ध होगी। Reliance Jio ने अपनी गीगाफाइबर सर्विस के अंतर्गत आने वाले प्लान से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया है।

BSNL ने 675 रुपये, 845 रुपये, 999 रुपये, 1,199 रुपये, 1,495 रुपये, 1,745 रुपये और 2,295 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को रीवाइज किया है। सबसे प्रीमियम प्लान में प्रतिदिन 35 जीबी डेटा दिया जा रहा है। इस बार बीएसएनएल ने एक या दो नहीं बल्कि पूरे सात प्लान्स को एक साथ संशोधित किया है। प्लान में बदलाव के बाद BSNL के 2,295 रुपये वाले सबसे प्रीमियम प्लान में 24 एमबीपीएस की स्पीड से प्रतिदिन 35 जीबी डेटा मिल रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »