वोडाफोन और बीएसएनएल के बीच 2जी इंटर-सर्किल रोमिंग करार

वोडाफोन और बीएसएनएल के बीच 2जी इंटर-सर्किल रोमिंग करार
विज्ञापन
निजी क्षेत्र की ऑपरेटर वोडाफोन तथा सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल ने अखिल भारतीय स्तर पर 2जी अंतर सर्किल रोमिंग करार किया है। इससे जहां दोनों अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगी, साथ ही कॉल ड्रॉप में भी कमी ला सकेंगी।

बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, "इस करार से वोडाफोन और बीएसएनएल दोनों के ग्राहकों का नेटवर्क कवरेज बढ़ सकेगा। अगले महीने गोवा में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हम मिलकर बाधारहित कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएंगे।" मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या के हिसाब से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के जून में पांचवें स्थान पर थी। देशभर में उसकी साइटों की संख्या 1,14,000 है।  कंपनी की ग्रामीण इलाकों में व्यापक पहुंच है।
श्रीवास्तव ने कहा, "वोडाफोन के साथ इस भागीदारी से विशेषरूप से शहरी क्षेत्रों में हमारा नेटवर्क कवरेज बेहतर हो सकेगा।" उन्होंने कहा कि अतिरिक्त टावरों की उपलब्धता से दोनों कंपनियों का कवरेज बढ़ेगा। इससे कॉल ड्रॉप की संभावना कम से कम होगी।

देशभर में वोडाफोन इंडिया के टावरों की संख्या 1,37,000 है। वोडाफोन इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी सुनील सूद ने कहा, "इससे से वोडाफोन को अपने 2जी नेटवर्क का और विस्तार करने में मदद मिलेगी, विशेषरूप ग्रामीण इलाकों में।"

उन्होंने कहा कि वोडाफोन ने अपने नेटवर्क के विस्तार और उन्नयन में उल्लेखनीय निवेश किया है।

इसके साथ ही करार से वोडाफोन की तमिलनाडु में कवरेज योजना में मदद मिलेगी, जहां वह 900 मेगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम दोबारा हासिल करने में सफल नहीं हो पाई, जिसका इस्तेमाल उसने 2015 की नीलामी में 2जी सेवाओं में किया था। वोडाफोन इंडिया ब्रिटेन के वोडाफोन समूह की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है। इसका परिचालन देशभर में है और इसके उपभोक्ताओं की संख्या 19.9 करोड़ है।



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, BSNL, Telecom, India, Call Drops

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »