Reliance Jio की तरह BSNL और Vodafone Idea के ग्राहकों के लिए भी अब कोई ब्लैकआउट डेज़ नहीं

रिलायंस जियो की राह पर चलते हुए Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) और Vodafone Idea ने ब्लैकआउट डेज़ को बंद करने का फैसला किया है।

Reliance Jio की तरह BSNL और Vodafone Idea के ग्राहकों के लिए भी अब कोई ब्लैकआउट डेज़ नहीं
ख़ास बातें
  • BSNL के ग्राहकों के लिए 2019 में कोई ब्लैकआउट डेज़ नहीं
  • Vodafone Idea ने भी ब्लैकआउट डेज़ खत्म करने की दी जानकारी
  • एयरटेल ने अभी तक चुप्पी बनाए रखी है
विज्ञापन
रिलायंस जियो की राह पर चलते हुए Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) और Vodafone Idea ने ब्लैकआउट डेज़ को बंद करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया के सब्सक्राइबर को 31 दिसंबर 2018 या फिर 2019 के किसी स्पेशल दिन एसएमएस भेजने के लिए अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ेगा। अब पैक के साथ मिलने वाली एसएमएस सुविधा 365 दिनों तक के लिए उपलब्ध होगी। इन दोनों टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहकों को एसएमएस सुविधा तो मिलती थी, लेकिन इसमें ब्लैकआउट डेज़ शामिल नहीं थे। Reliance Jio के ग्राहकों को सितंबर 2016 में लॉन्च के बाद से ही किसी ब्लैकआउट डेज़ का सामना नहीं करना पड़ा है। यानी इस नेटवर्क पर किसी खास दिन भी एसएमएस भेजने पर अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ता है।

BSNL ने प्रेस विज्ञापन ने जारी करके बताया कि उसके ग्राहकों को न्यू ईयर के मौके पर मौज़दा प्लान और स्पेशल टैरिफ सर्विस के सारे फायदे मिलेंगे। इस टेलीकॉम कंपनी ने 2019 में कोई ब्लैकआउट डेज़ नहीं होने की जानकारी दी है।

Vodafone Idea ने अलग से बयान जारी करके बताया है कि वोडाफोन के साथ आइडिया के ग्राहकों को अब साल के 365 दिनों स्पेशल एसएमएस की सुविधा मिलती रहेगी। अब कोई ब्लैकआउट डेज़ नहीं होगा। गौर करने वाली बात है कि वोडाफोन आइडिया ने इस महीने क्रिसमस डे के मौके पर एसएमएस से स्पेशल चार्ज हटाने का फैसला किया था।

हमने इस संबंध में Bharti Airtel को संपर्क किया है। यह देखना रोचक होगा कि यह कंपनी अगले साल कोई ब्लैकआउट डेज़ रखती है या नहीं। भले ही कंपनी ने इस संबंध में कुछ नहीं कहा है, लेकिन एयरटेल ग्राहक सेवा केंद्र के एक अधिकारी ने गैजेट्स 360 को बताया कि कंपनी अभी भी एक कैलेंडर ईयर में पांच ब्लैकआउट डेज़ को मानती है। ब्लैकआउट डेज़ से पहले कंपनी अपने सभी सब्सक्राइबर को एक एसएमएस भेज कर उस दिन एसएमएस पैक/ डिस्काउंट रेट के काम नहीं करने की जानकारी देती है।

देखा जाए तो ब्लैकआउट डेज़ अब तक टेलीकॉम कंपनियों के लिए पैसा कमाने का एक ज़रिया था। खासकर नए साल, दिवाली और होली जैसे मौकों पर। लेकिन फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सऐप की लोकप्रियता के कारण धीरे-धीरे इन खास दिनों पर एसएमएस भेजने का चलन ही नहीं रहा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Reliance Jio, Vodafone India

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C81 vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y500s लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  4. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  
  6. दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं! Haier का टावर AC लॉन्च, EMI ₹1994 से शुरू
  7. WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
  8. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
  9. Vivo X Fold 6 के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Bitcoin का प्राइस चढ़ा, ईरान के साथ डील की संभावना का असर 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »