• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y600 Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है

10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Vivo

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

ख़ास बातें
  • Vivo Y600 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300e है
  • इस स्मार्टफोन में 10,200 mAh की बैटरी दी गई है
  • यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo ने सोमवार को Vivo Y600 Pro को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 10,200 mAh की बैटरी दी गई है। Vivo Y600 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300e है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 1,080 p तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। 

Vivo Y600 Pro का प्राइस

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,099 (लगभग 29,000 रुपये), 8 GB + 256 GB का CNY 2,299 (लगभग 31,800 रुपये), 8 GB + 512 GB का CNY 2,599 (लगभग 35,900 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 2,599 (लगभग 35,900 रुपये) और 12 GB + 512 GB का CNY 2,899 (लगभग 40,000 रुपये) का है। Vivo Y600 Pro की बिक्री चीन में 5 मई से शुरू होगी। इस स्मार्टफोन को Floating Gold, Star Violet, Vast Blue और Bright Moon Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Vivo Y600 Pro के स्पेसिफिकेशंस

चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच (1,260 x 2,800 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 449 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट और ARM Mali-G610 GPU दिया गया है। Vivo Y600 Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन 1,080 p तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए  4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में ग्रेविटी सेंसर. प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कम्पास और गायरोस्कोप दिए गए हैं। Vivo Y600 Pro की 10,200 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 163.9 x 76.5 x 8.15 mm और भार लगभग 221 ग्राम का है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »