Vivo ने चीनी बाजार में Vivo Y500s लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Vivo
Vivo Y500s में 6.75 इंच की HD LCD डिस्प्ले दी गई है।
Vivo ने चीनी बाजार में Vivo Y500s लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट और 7,200mAh की बैटरी दी गई है। Y500s में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन धूल, पानी और झटकों से बचाव के लिए IP रेटिंग से लैस है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo Y500s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Vivo Y500s के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 24,800 रुपये) और 12GB + 256GB और 8GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,099 (लगभग 28,900 रुपये) है। यह फोन गैलेक्सी सिल्वर, ऑब्सीडियन ब्लैक और फीनिक्स गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फिलहाल यह फोन देश में आधिकारिक ई-स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Vivo Y500s में 6.75 इंच की HD LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ Adreno 613 जीपीयू मिलता है। इस फोन में 12GB तक LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। Y500s में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल, पानी और झटकों से बचाव के लिए IP रेटिंग से लैस है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Y500s के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास सेंसर और इन्फ्रारेड सेंसर से लैस किया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेसियल रिकग्निशन का सपोर्ट भी मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.64 मिमी, चौड़ाई 78.43 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी/8.49 मिमी और वजन 219 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार